नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

*नेकियों और बरकतों की रात है शब ए बरात- हाफ़िज़ इरफ़ान*

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें शब ए बरात की आमद से पहले   (सामाजिक संस्था)इस्लाहुल मुस्लेमीन एजूकेशन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य, हाफ़िज़ इरफ़ान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

   उन्होंने कहा कि अल्लाह तआला ने उम्मत-ए-मोहम्मदिया को कई ऐसी महान और बरकत वाली रातें अता फरमाई हैं, जिनमें इबादत और रियाज़त गुनाहों की माफ़ी का ज़रिया बनती है और दुनियावी व आख़िरत की कामयाबी का कारण होती है। उन्हीं मुबारक रातों में से एक शबे-बरात है।

हज़रत अली (रज़ि.) से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:

“जब शबे-बरात आए तो रात को इबादत में मशग़ूल रहो और दिन में रोज़ा रखो।”

अल्लाह तआला इस रात सूरज डूबने के साथ ही आसमान-ए-दुनिया पर ख़ास तजल्लि फ़रमाता है और फ़रमान होता है:

क्या कोई मग़फ़िरत माँगने वाला है कि मैं उसे बख़्श दूँ?

क्या कोई रोज़ी माँगने वाला है कि मैं उसे रोज़ी अता कर दूँ?

क्या कोई बीमार है जो शिफ़ा चाहता हो कि मैं उसे शिफ़ा दे दूँ?

यह आवाज़ सुबह तक आती रहती है।

शबे-बरात की इबादत यह है कि तस्बीह पढ़ी जाए, ज़िक्र व वज़ीफ़े किए जाएँ, क़ुरआन-ए-करीम की तिलावत की जाए, क़ज़ा नमाज़ें अदा की जाएँ और अपने गुनाहों से सच्ची तौबा की जाए। 

 हाफ़िज़ इरफ़ान ने कहा कि नेकियों और बरकतों की रात है शब ए बरात।

अफ़सोस की बात है कि कुछ   नौजवान लोग इस मुबारक रात को शोर-शराबे और ग़लत कामों में गुज़ार देते हैं, गलियों, सड़कों और बाज़ारों में बेवजह घूमते हैं। ऐसा करना बिल्कुल ठीक नहीं है, क्योंकि इससे दूसरों की इबादत में खलल पड़ता है और कई तरह के नुक़सान होने का अंदेशा रहता है।

यह रात अल्लाह से माफ़ी माँगने, अपने लिए और अपने अज़ीज़-ओ-अक़ारिब के लिए दुआ करने की रात है।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp