बरेली: शिक्षा विभाग मे फाइल के निस्तारण के नाम पर रिश्वत लेते दो लोग रंगे हाथों गिरफ्तार
बरेली (जे०आई०न्यूज़) आपको बता दें दिनांक: 20 अप्रैल 2026 बरेली में भ्रष्टाचार निरोधक संगठन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को फाइल के निस्तारण के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े एक मामले में की गई।
जानकारी के अनुसार, संबंधित फाइल के निस्तारण के लिए ₹10,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को मौके पर ही रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए निश्चय सिंह पुत्र स्वर्गीय पुरुषोत्तम सिंह संप्रति जिला समन्वयक कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला शाहजहांपुर व अरुण कुमार पुत्र मिथलेश कुमार संप्रति कंप्यूटर ऑपरेटर आउटसोर्सिंग कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला शाहजहांपुर इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भ्रष्टाचार निरोधक संगठन ने कहा कि इस प्रकार की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।