नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

टैलेंट को सैल्यूट : सौ करोड़ी बीमा घोटाले का खुलासा करने व बुलंदशहर से लेकर संभल तक माफियाओं और बवालियों पे कानूनी चाबुक चलाने वाली संभल की सिंघम अनुकृति शर्मा हिंदुस्तान शौर्य सम्मान के बाद सुर्खियों में ! बधाईयाँ देने वालों ने की खूब प्रशंसा

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। सौ करोड़ के बीमा घोटाले का खुलासा करने वाली संभल पुलिस की लेडी सिंघम अनुकृति शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने अनुकृति शर्मा को हिंदुस्तान शौर्य सम्मान से नवाजा है। पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में 2020 बैच की आईपीएस अफसर अनुकृति शर्मा को हिंदुस्तान शौर्य सम्मान प्रदान किया गया। एडीजी एलओ अमिताभ यश संग डीजीपी राजीव कृष्ण ने संभल के भूमाफियाओं, बवालियों और बुलंदशहर के माफिया सुधीर गोयल पे कानूनी शिकंजा कसने वाली अनुकृति शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया था। प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात पुलिस अफसरों के सम्मान में हिंदुस्तान मीडिया ग्रुप ने लखनऊ में बड़ा आयोजन किया था। अदम्य साहस व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यूपी के संभल जनपद की एसपी सॉउथ अनुकृति शर्मा को हिंदुस्तान मीडिया ग्रुप ने शौर्य सम्मान के लिए चयनित किया था। पुलिस माई फ्रेंड अभियान चलाने को लेकर मीडिया सुर्खियों में रह चुकीं अनुकृति शर्मा को हिंदुस्तान शौर्य सम्मान मिलने पर विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। महाराणा प्रताप जैसे शूरवीर की जन्मस्थली राजस्थान राज्य में जन्मी अनुकृति शर्मा ने संभल के बवालियों, भूमाफियाओं पर पुलिस कप्तान संभल कृष्ण कुमार विश्नोई के कुशल निर्देशन में जमकर कानूनी हंटर चलाया। मुरादाबाद के सोशल वर्कर जगेन्द्र वर्मा ने आईपीएस अनुकृति शर्मा को शौर्य सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा है कि अमेरिका से पीएचडी छोड़कर स्वदेश वापस हो आईपीएस के रूप में लोगों की सेवा करने वाली महिला आईपीएस अनुकृति शर्मा ने तमाम लोगों को न्याय दिलाने का काम किया है, उनकी जितनी सराहना की जाये, कम है। बिजनौर के प्रदीप कुमार सिंह कहते हैं कि बुलंदशहर में तैनाती के दौरान आईपीएस अनुकृति शर्मा ने गरीब महिला के घर अंधेरा देख वहां बिजली कनेक्शन हाथों-हाथ कराकर उजाला फैलाने का काम किया। बुलंदशहर के अनूप सैनी ने अनुकृति शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वास्तविक मायनों में सताये लोगों के लिए अनुकृति जी आशा की किरण हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp