नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी के बरेली में उपद्रव : आई लव मोहम्मद पर बवाल, पथराव-फायरिंग ! शहरभर में 5 हजार फोर्स फिर भी खुली अराजकता ! विभिन्न इलाकों से काफी उपद्रवी गिरफ्तार ! मुख्यमंत्री ने दिए सख्त एक्शन के सख्त निर्देश

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। आई लव मोहम्मद पर शुक्रवार को यूपी के बरेली में जुमे की नमाज बाद उपद्रव हो गया। साल 2010 व 2012 जैसे दंगे भड़काने की कोशिश हुई। सर तन से जुदा, योगी सरकार व मोदी सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए भीड़ ने जमकर अराजकता की। यूपी पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने फोर्स पे दुस्साहसिक तरीके से पथराव करने के साथ फायरिंग कर दी। प्रशासनिक रोक के बावजूद भीड़ विरोध प्रदर्शन के नाम पे माहौल खराब करने सड़कों पर उतरी। हालात बेकाबू होते देख बाजार बंद हो गए। लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़ स्थिति कण्ट्रोल में की गयी। हालांकि, तनावपूर्ण हालात के चलते शहरभर में आला अफसरों से लेकर पाँच हजार से ज्यादा फोर्स सड़कों पे है। आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां की अपील पे इतनी बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी। भीड़ इस्लामियाँ मैदान पर एकत्र होने की जिद पे अड़ी थी। धारा 163 लगे होने व विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति ना होने का हवाला देकर पुलिस भीड़ को समझा बुझाकर वापस करने लगी, तभी पर्दे के पीछे छिपे अराजक तत्वों ने बवाल करा दिया। बरेली शहर के कई इलाकों में बवाल किये गए। डीआईजी अजय साहनी ने बताया है कि पूर्व नियोजित साजिश के तहत उपद्रव हुआ है। कई थाना क्षेत्रों में बवाली गिरफ्तार हुए हैं। एफआईआर लिखी जा रही है। घटना के पीछे जो भी चेहरे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। डीआईजी के मुताबिक, बरेली उपद्रव में पथराव फायरिंग में कुछ पुलिस कर्मियों के छर्रे लगे हैं। पथराव में कुछ मीडिया कर्मियों को भी चोटें आई हैं। घटना के संदर्भ में पर्याप्त साक्ष्य, वीडियो फुटेज पुलिस प्रशासन के पास हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरेली बवाल की पूरी जानकारी ली है। पुलिस प्रशासन को कड़ा एक्शन लेने, उपद्रवियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए हैं। विरोध प्रदर्शन के नाम पे खुली अराजकता के बाद उपजे माहौल के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाओं की भरमार है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp