नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी के एडीजी पीएसी डॉ आरके स्वर्णकार के निर्देश पे बरेली बवाल में लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी पर मुस्तैद पीएसी बल की हुई ब्रीफिंग ! सेनानायक को बरेली मौके पर भेजा पीएसी चीफ ने

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के बरेली शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज बाद हुए उपद्रव, हिंसा, तोड़फोड़, पथराव व फायरिंग मामले में उपद्रवियों पे शिकंजा कसने के साथ ही लॉ एंड ऑर्डर, सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को पहुंचे पीएसी बल की ब्रीफिंग के उत्तर प्रदेश के एडीजी पीएसी डॉ आरके स्वर्णकार ने कमांडेंट आठवीं वाहिनी आकाश तोमर को निर्देश दिए। मुख्यालय के मुताबिक, एडीजी पीएसी डॉ आरके स्वर्णकार के निर्देश पर सेनानायक आकाश तोमर ने मौके पे पहुंचकर पीएसी बल की ब्रीफिंग की। दरअसल, आजमगढ़ व कानपुर जैसी संवेदनशील जगहों पे तैनाती के दौरान एडीजी डॉ आरके स्वर्णकार ने लॉ एंड ऑर्डर सम्बन्धी कई मामलों में असरदार कानूनी कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों के फन कुचले। बरेली में हुए बड़े उपद्रव की गंभीरता समझ संवेदनशीलता दिखाते हुए एडीजी डॉ आरके स्वर्णकार ने पूरे मामले में पीएसी बल की सक्रियता, कार्यवाही की समीक्षा भी की। मुख्यालय के अनुसार, एडीजी पीएसी डॉ आरके स्वर्णकार के निर्देशन में प्रदेशभर की पीएसी वाहिनियों में स्पेशल दंगा नियंत्रण ट्रेनिंग करायी गयी। स्पेशल ट्रेनिंग का सकारात्मक असर बरेली बवाल में शुक्रवार को देखा गया, जब उपद्रव के बाद पीएसी बल ने खासी फुर्ती दिखाते हुए बवालियों पे एक्शन लिया। आई लव मोहम्मद पर जुमे की नमाज बाद बरेली में हुए बवाल के चलते लॉ एंड ऑर्डर, सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी पे पीएसी बल संवेदनशील इलाकों समेत शहरभर में मुस्तैद नजर आ रहा है। हालांकि, पीएसी बल के साथ ही बरेली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स तथा कई बाहरी जिलों का पुलिस बल भी चप्पे चप्पे पर तैनात है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp