Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

हरदोई व बरेली में डाका डालने वाली बदमाश टोली से यूपी पुलिस की मुठभेड़ : रात का सन्नाटा .... और लिंक रोड पे गोलियों की तड़तड़ाहट ! 4 डकैत पकड़े गए ! दो अपराधी व 2 वर्दी वाले घायल ! धौराटांडा और शाहबाद डकैती कांड खुले, भारी रिकवरी ! कई घटनाओं का खुलासा

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। हरदोई व बरेली में डकैती डालने वाली बदमाशों की टोली पुलिस मुठभेड़ में पकड़ी गयी। नौ/दस फरवरी में अंतर्जनपदीय टोली ने हरदोई के शाहबाद इलाके में डाका डाला था। हाल ही में गैंग ने बरेली के भोजीपुरा अंतर्गत धौराटांडा में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। आईपीएस के सर्किल में हुई डकैती की घटना से धौराटांडा में रात्रि सुरक्षा, पुलिस पिकेट पर सवाल खड़े हुए। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य की अगुवाई में एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा के पर्यवेक्षण में एसएचओ भोजीपुरा राजीव कुमार व पुलिस दल की रात्रि गश्त व वांछित अभियुक्तों की तलाश में चेकिंग के दौरान सोमवार आधी रात करीब 1:40 बजे मसीत महेशपुर शिवसिंह मार्ग पर बदमाशों की टोली से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में दो बदमाशों व दो पुलिस कर्मियों को गोली लगी है। यूपी पुलिस ने बताया कि भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस टीम को पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसकी नंबर प्लेट कपड़े से ढकी थी। रोकने पर ये वाहन नहर किनारे स्पीड से भागा तो कुछ आगे पेड़ से टकरा गया। पीछा करने पे जरायम की दुनिया के खलनायकों ने पुलिस टीम पे फायर कर दिया। बदमाशों की फायरिंग में दारोगा रुक्मेश सिंह, आरक्षी संजय सागर घायल हुए हैं। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग कार्यवाही में अकरम अली पुत्र छीट्रू शाह निवासी लभेड़ा थाना हाफिजगंज, आसिफ पुत्र बशीर निवासी तुलसीनगर एजाजनगर गौटिया थाना बारादरी बरेली गोली लगने से घायल हुए हैं। घायलों को हिरासत में लेने के साथ ही भागने की कोशिश कर रहे बदमाश टोली के खलनायक साहिल व शाहिद पुत्रगण मोहम्मद आरिफ उर्फ पप्पू निवासी तुलसीनगर एजाजनगर गौटिया थाना बारादरी बरेली को गिरफ्तार किया गया है। डकैतों की इस टोली के पास से 60 हजार कैश, दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे व एक पिकअप वाहन की बरामदगी हुई है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। यूपी पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। अभी विस्तृत पूछताछ में और भी तथ्य सामने आ सकते हैं। डकैतों ने बरेली के जिस भोजीपुरा थाना अंतर्गत धौराटांडा में पिछले दिनों डाका डाला, वो इलाका आईपीएस अफसर के सर्किल हाईवे में आता है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।