नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी की जेलों में सीनियर आईपीएस पीसी मीना का खौफ : आकस्मिक निरीक्षण के डर से जेलों की प्रशासनिक व्यवस्थायें चाक चौबंद करने में जुटा महकमा ! अब सिद्धार्थनगर जेल में महानिदेशक का छापा, हड़कंप

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। उत्तर प्रदेश के डीजी जेल पीसी मीना एक्शनमोड में हैं। यूपी में जेलों की प्रशासनिक व्यवस्थायें परखने को डीजी फील्ड में निकल ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। सोमवार को महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें पीसी मीना ने जिला कारागार सिद्धार्थनगर का रूख किया। मीना ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने कारागार परिसर की सुरक्षा, बैरकों की स्वच्छता, पाकशाला, अस्पताल, मुलाकात कक्ष, रिकार्ड रजिस्टर सहित विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया। जेल मैनुअल अनुरूप बंदियों को सुविधायें मिल रही हैं या नहीं, इस बाबत डीजी ने इंस्पेक्शन किया। भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। महानिदेशक मीना ने बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुधारात्मक गतिविधियों में सहभागिता के बारे में विस्तृत बातचीत की। कारागार में चल रहे कौशल विकास कार्यक्रम, शिक्षा कक्षाएं, योग ध्यान गतिविधियों को देखा। कारागार प्रशासन को डीजी ने सख्त निर्देश दिये हैं कि बंदियों के पुनर्वास के लिए प्रभावी प्रयास किये जायें। साथ ही साथ ये भी कहा है कि सभी सुधारात्मक कार्यक्रमों को और मजबूती प्रदान की जाए। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा सहित अन्य विभागीय जिम्मेदारों को विभिन्न बिन्दुओं पे निर्देश देते हुए डीजी ने कहा है कि जेल के अंदर बेहतर प्रशासन को लेकर जीरो टॉलरेंस के तहत काम हो। किसी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी। जेल महकमे में चर्चा है कि डीजी पीसी मीना कब किस जेल का आकस्मिक दौरा कर लें, कहना असंभव है। विभिन्न जेलों के निरीक्षण में डीजी पीसी मीना कई चर्चित जेल अधिकारियों पे कार्रवाई का चाबुक चला चुके हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp