नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अयोध्या मामले में डीजी सख्त : यूपी की सभी जेलों की हुई हाईलेवल समीक्षा ! डीजी पीसी मीना ने जेल अफसरों की तय की व्यक्तिगत जिम्मेदारी ! लापरवाही व सुरक्षा चूक पर अब बच नहीं सकेंगे ऊँची पकड़ की अकड़ रखने वाले जेल अफसर

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी की अयोध्या जेल से दो बंदियों के बुधवार तड़के फरार होने की गंभीर घटना को लेकर बेहद नाराज डीजी जेल पीसी मीना फुल एक्शनमोड में हैं। जेल अधीक्षक समेत ग्यारह जिम्मेदारों पर सस्पेंशन जैसी असरदार कार्रवाई के अगले ही दिन गुरुवार में डीजी पीसी मीना ने कारागार महकमे की प्रदेश स्तरीय हाईलेवल समीक्षा कर सख्त दिशा निर्देश जारी किये हैं। सुरक्षा सम्बन्ध में अब जेल अफसरों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की गयी है। साफ साफ कह दिया गया है कि जेल के अंदर सुरक्षा व अनुशासन मामलों में लापरवाही, चूक नहीं चलेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेशभर के सभी परिक्षेत्रीय उपमहानिरीक्षक कारागार, वरिष्ठ अधीक्षक व अधीक्षक कारागार संग समीक्षा बैठक में मीना ने यूपी की कारागारों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। रात्रि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने, रात्रि ड्यूटी सख्ती से लागू करने के सख्त निर्देश दिए हैं। रात्रि गश्त अधिकारी की प्रभावी जिम्मेदारी पे खासी जोर दिया है। निर्देश निर्गत किये गए हैं कि नाईट अफसर हर हाल में पूर्ण जवाबदेही के तहत बंदियों की गिनती कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक कारागार में आकस्मिक मासिक अलार्म नियमित रूप से कराए जाने, जेल लॉकिंग के समय बंदियों की तलाशी, सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की टाइम टाइम पे जांच कराने जैसे जरूरी निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराने को कहा गया है। जेल में सुरंग यानी आंतरिक सुरक्षा में बड़ी चूक के कई प्रकरण उत्तर प्रदेश में सामने आ चुके हैं। हाल के महीनों में कन्नौज के बाद अयोध्या जनपद जेल की घटना मीडिया सुर्खियों में है। घटना की गंभीरता देख तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारों पे एक्शन हुआ है। हाई लेवल समीक्षा वीसी में महानिदेशक पीसी मीना ने बहुत स्पष्ट कहा है कि लापरवाही सामने आने पर बिना देरी कार्रवाई का चाबुक चलेगा। अयोध्या जेल की घटना पे विपक्ष ने भी टिप्पणी की है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp