गोरखपुर कांड की गूंज हाईलेवल मीटिंग तक : लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े कई खास इवेंट्स को लेकर बरेली में बड़ी बैठक ! डीएम-कप्तान की दो टूक त्योहारों पे गाइडलाइन का हो अनुपालन ! गोतस्करी पे लगे सख्ती से रोक ! प्रधानी चुनाव के मद्देनजर हो कड़ी चौकसी
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। दुर्गा पूजा, श्रीरामलीला, विजयदशमी त्योहारों के साथ ही पंचायत चुनाव, गौतस्करी जैसे लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े बेहद संवेदनशील टॉपिकों पे गुरुवार को यूपी के बरेली में हाईलेवल मीटिंग हुई। विकास भवन बरेली में डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य की संयुक्त मीटिंग में पुलिस, प्रशासनिक, राजस्व, नगर निगम, नगर निकाय, ऊर्जा समेत विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों को काफी अहम दिशा निर्देश दिए गये हैं। श्री दुर्गापूजा, श्रीरामलीला व विजयदशमी यानी दशहरा आयोजनों पे मूर्ति विसर्जन, शोभायात्राओं का दौर रहता है। बड़े पैमाने पे आतिशबाजी होती है। बरेली में पूर्व में विस्फोट हो चुके हैं। डीएम कप्तान ने पटाखों के लाइसेंसधारी विक्रेताओं व भंडारण के बारे में पूर्ण जानकारी लेते हुए गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। कहा गया है कि मंदिरों के आसपास, विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। बड़े स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दुर्गापूजा, दशहरा के दौरान स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का पूरा ब्यौरा, विसर्जनस्थल, शोभायात्राओं का रूट, लाइट व्यवस्था, रात्रि में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, पानी व रेत की उपलब्धता, विद्युत तारों से सुरक्षा, मंच की सुरक्षा, फायर सेफ्टी, नदी, तालाब, रेलवे ट्रैक के आसपास पूरी सावधानी, पटाखों का सुरक्षित उपयोग व भंडारण जैसे बिन्दुओं पे पहले से पूरा होम वर्क कर लिया जाए। गोरखपुर घटना को लेकर प्रदेश शासन की और अधिक सख्ती के बीच डीएम एसएसपी ने गौतस्करी कड़ाई से रोकने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पे गलत तरह की टिप्पणी करने वालों, अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्त्वों पर कठोर एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत प्रधानी चुनाव के दृष्टिगत मौजूदा प्रधानों, पूर्व प्रधानों, दावेदारों, प्रत्याशियों की खासतौर पे निगरानी रखने, जिला बदर की सूचना के प्रचार प्रसार पर जोर दिया है। निर्देश दिए हैं कि जमीनी विवादों, चुनावी रंजिशों पर कड़ी नजर रखी जाए। मीटिंग में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, एडीएमई पूर्णिमा सिंह, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा समेत जिलेभर के एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ, थानेदार सहित अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।