सीएम योगी की कानून व्यवस्था को बदायूँ में आखिर किसकी नजर लगी : पुलिस इकबाल व क्राइम कण्ट्रोल की बीच सड़क उड़ी धज्जियाँ ! दिन में लूट रात में लूट, कैसे महफूज रहे आम आदमी ! एसएसपी की नाकामी से पब्लिक आक्रोशित ! डीआईजी की गर्माहटभरी समीक्षा बैठक में थानेदारों व सर्किल ऑफिसरों से लेकर दूसरे जिम्मेदारों की लगी क्लॉस ! एसपी बहराइच के बाद एसएसपी बदायूँ की कार्यप्रणाली पे उठ रहे सवाल
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी में जिस क्राइम कण्ट्रोल तथा लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का देश के विभिन्न कोनों में डंका बजता आ रहा है, उस क्राइम कण्ट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर की उत्तर प्रदेश के बदायूँ जनपद में बीच सड़क दिनदहाड़े धज्जियां उड़ गयीं। योगी सरकार ने जिस भरोसे से डॉ ब्रजेश सिंह को बदायूँ की पुलिस कप्तानी का ताज सौंपा, उस भरोसे पे जनता जनार्दन सवाल खड़े कर रही है। करे भी क्यों ना, पुलिस इकबाल व कानून व्यवस्था को खुलेआम रौंदते हुए हथियारबंद बदमाशों ने बदायूँ के उघैती थाना अंतर्गत खितौरा में बीस दिसंबर में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में लूट कर डाली। कानून की लाज बचाने को पब्लिक ने खुद मोर्चा संभाला। सरेआम तमंचा लहरा रहे बदमाशों के तीन साथी पब्लिक ने पकड़ लिए। फिल्मी स्टाइल में पब्लिक बदमाशों पे टूट पड़ी। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पे बदमाशों से पब्लिक की मोर्चाबंदी जमकर वायरल हो रही है। दिन में हुई घटना के बाद भी बदायूँ पुलिस शाम ढलते ही शायद चादर तानकर सो गयी। उघैती ना सही तो दूसरा इलाका सही। बदमाशों ने नींद में सोती पुलिस को फिर चुनौती दे डाली। बीस दिसंबर की शाम सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेगालिया कॉलोनी में सहायक परियोजना अधिकारी डूडा प्रीति वर्मा के घर में घुसकर बंधक बनाने के साथ ही लूट की बड़ी वारदात कर डाली। हिमाकत ऐसी कि आभूषणों व कैश संग लाइसेंसी पिस्टल लूट ली गयी। डॉ ब्रजेश सिंह की अब तक की पुलिस कप्तानी में बदायूँ जनपद अपराध से ऐसा सराबोर हो गया है कि पब्लिक की जुबाँ उनके लिए खुलकर कड़वा बोलने को विवश हो चली है। पहले भी कई घटनायें कागजी क्राइम कण्ट्रोल की पोल खोल चुकी हैं। चोरी व लूट के बाद पब्लिक का खुद सड़क पर उतरना प्रबल आक्रोश को साफ साफ बयाँ करता है। सोमवार शाम डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी ने बदायूँ में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर समीक्षा बैठक की। डीआईजी ने थानेदारों, सर्किल ऑफिसरों को खड़ा कर करके उनके जमकर पेंच कसे हैं। दस बिन्दुओं पे कड़े निर्देश देते हुए डीआईजी ने कई घोर लापरवाह जिम्मेदारों की फटकार लगायी है। मर्डर, लूट, चोरी जैसी घटनायें ही नहीं बदायूँ के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दिनों गौकशी की भी घटनायें हो चुकी हैं। डीआईजी की फटकार पे लापरवाह थानेदार व अन्य वर्दी वाले हटाए गए। फिलहाल, पब्लिक में घनघोर आक्रोश है। बहराइच पुलिस कप्तान पहले से ही चर्चा में हैं। सीएम की नाराजगी के बीच डीजीपी राजीव कृष्ण एसपी बहराइच का स्पष्टीकरण माँग चुके हैं। अब बदायूँ एसएसपी की नाकामी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं जारी हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।