नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

एक्शनमोड में नोएडा डीसीपी यमुना प्रसाद : क्राइम कण्ट्रोल पर लगातार फोकस ! आधी रात मुठभेड़ में पकड़े अंतर्राज्जीय बदमाश ! चेन स्नेचिंग समेत एनसीआर की कई घटनायें खुलीं ! श्रावण शिवरात्रि पर लॉ एंड ऑर्डर के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले मंदिरों का किया दौरा

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी की गौतमबुद्धनगर पुलिस के डीसीपी आईपीएस यमुना प्रसाद एक्शनमोड में हैं। दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में चेन स्नेचिंग, लूट व चोरी आदि जरायम करने वाले अंतर्राज्जीय गैंग के दो बदमाशों को यूपी पुलिस ने डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद की अगुवाई में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आधी रात हुई चेकिंग के दौरान यूपी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। यूपी के नोएडा में सीपी लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत डीसीपी नोएडा आईपीएस यमुना प्रसाद की अगुवाई में मंगलवार रात चेकिंग अभियान जारी था। यूपी पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर 113 इलाके में संदिग्ध बाइक ने स्पीड तेज कर चेकिंग बूथ क्रॉस करने की कोशिश की। डीसीपी यमुना प्रसाद की पुलिस टीम ने बाइक को रुकने का संकेत दिया लेकिन चालक ने बाइक नहीं रोकी बल्कि पुलिस टीम पे जान से मारने की मंशा के चलते फायरिंग कर दी। पीछा करते हुए जबावी कार्यवाही में पुलिस टीम ने भी फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की गोली लगते ही चेन स्नेचिंग, चोरी व लूट करने वाले अंतर्राज्जीय गैंग के सरगना जावली टीलामोड़ गाजियाबाद निवासी रवेन्द्र कसाना बल्लू उर्फ बबलू अपने साथी दिल्ली निवासी पुनीत अरोरा संग बाइक सहित जमीन पर लुढ़क गया। यूपी पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि गैंग सरगना अपने गिरोह के साथ दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के अलावा उत्तराखंड के रुड़की व अन्य क्षेत्रों के साथ ही हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में राह चलते चेन स्नेचिंग, चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करता था। गैंग सरगना व उसके साथी के खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गैंग चोरी और लूट की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पकड़े गए बदमाशों के पास से बड़ी मात्रा में असलहे, लूटी गयी बाइक व चेन स्नेचिंग के दौरान लूटी गयी ज्वेलरी समेत अन्य रिकवरी हुई है। नोएडा पुलिस के डीसीपी आईपीएस यमुना प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों ने कई घटनाओं का खुलासा किया है। पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिन पर आगे की कार्यवाही जारी है। बदमाश गैंग पकड़ क्राइम कण्ट्रोल पर काम करने के साथ ही साथ डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद लॉ एंड ऑर्डर की दिशा में भी एक्टिव हैं। बुधवार को श्रावण शिवरात्रि के मौके पर आईपीएस यमुना प्रसाद फील्ड में लगातार सक्रिय रहे। 2012 बैच के आईपीएस डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने थाना सेक्टर 20 अंतर्गत कई शिव मंदिरों का भ्रमण कर पुलिस प्रबंधन, जलाभिषेक व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। डीसीपी ने मातहतों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता बरती जाये। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp