नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अवैध आतिशबाजी : जिन जिम्मेदारों को तत्काल सस्पेंड होना चाहिए, वो मूंछे तान बैठे हैं कुर्सी पे ! सीएम, डीजीपी के साफ साफ निर्देश हैं कि जिस इलाके में अवैध आतिशबाजी मिली, फौरन वहाँ के जिम्मेदारों पे होगी कार्रवाई ! बरेली के दो थानेदारों का गजब का पुलिसिया दिमाग .... अवैध आतिशबाजी मिली तो दिखा दिया गुडवर्क

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। कई बड़ी घटनाओं के बाबजूद अवैध आतिशबाजी के धंधेबाज शायद बेखौफ हैं। अवैध आतिशबाजी का धंधा फिर पकड़ा गया है। लेडी आईपीएस की सख्ती के चलते यूपी के बरेली जनपद में दो थानों की पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पकड़ी। बरेली के सिरौली व शाही थानों की पुलिस ने अवैध आतिशबाजी बरामद करने के मामले में पुलिसिया दिमाग लगाते हुए गुडवर्क दिखा दिया है। अवैध आतिशबाजी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर शासन, डीजीपी मुख्यालय के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिस थाना क्षेत्र से अवैध आतिशबाजी बरामद हुई या अवैध भंडारण मिला, उनके जिम्मेदारों के खिलाफ तत्काल एक्शन होगा। यहाँ तक निर्देश जारी किये गए कि मामले में संयुक्त जिम्मेदारी तय कर हल्का लेखपाल, कानूनगो, बीट सिपाही, दारोगा, थानेदार, इलाकाई सीओ व एसडीएम पे भी कार्रवाई तत्काल प्रभाव से होगी। पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार के बाद मौजूदा डीजीपी राजीव कृष्ण ने बाकायदा एडवाइजरी जारी की हुई है। बहुत ही स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं कि जिस थाना इलाके में अवैध आतिशबाजी मिली, वहाँ के छोटे, बड़े जिम्मेदारों पर फौरन एक्शन हंटर चलेगा। लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत यूपी के कई क्षेत्रों में अवैध पटाखा फैक्ट्री के कारण हुए विस्फोट से पूर्व में घटनायें घटित हो चुकी हैं। विस्फोट कांड को लेकर सिरौली, किला थाना पहले भी मीडिया सुर्खियों में रहा है। सिरौली के कल्याणपुर में पिछले साल विस्फोट कांड में 6 मौतें हुईं थीं। फरवरी 2025 में किला इलाके में अवैध गंधक पोटाश के भंडारण के बीच अवैध माँझा फैक्ट्री में विस्फोट होने से बड़ी घटना हुई थी। सालभर से ज्यादा समय से तैनात अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ही सीओ को अवैध फैक्ट्री की भनक तक नहीं लगी। लंबे समय से तैनात ये सीओ साहब लोगों संग चाय पे चर्चा में ज्यादा व्यस्त भी रहते थे, फिर भी पब्लिक में पैठ क्यों नहीं थी? अवैध गतिविधियों की सूचना क्यों सीओ साहब तक नहीं पहुंचती थी? जिस सर्किल में अब तैनात हैं, वहाँ भी लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ी घटना हुई, सीओ साहब को भनक तब लगी, जब घटना हो गयी? शासन, डीजीपी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेशभर में अवैध आतिशबाजी को लेकर अभियान चल रहा है। अभियान के दौरान बरेली की लेडी आईपीएस अंशिका वर्मा ने थानेदारों के जमकर पेंच कसे। सिरौली व शाही थानेदारों ने अच्छा खासा दिमाग लगा दिया। दोनों थाना क्षेत्रों से अवैध आतिशबाजी बरामद होने के साथ गैर कानूनी धंधे में संलिप्त तीन लोग गिरफ्तार हुए। सीएम, शासन, डीजीपी के निर्देशों के अनुपालन में जिन थानेदारों व अन्य जिम्मेदारों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड होना चाहिए, वे मूंछे तानकर कुर्सी पे बैठे हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp