नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुठभेड़ के दौरान दो गौ तस्कर गिरफ्तार मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कुमार कठेरिया  एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिहं के नेतृत्व में थाना सहसवान पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 529/25 धारा 3/5/8 CS ACT थाना सिविल लाइन बदायूँ में वाँछित अभियुक्तगण 1. खुर्शीद उर्फ कय्यूम पुत्र अय्यूब अली निवासी ग्राम दुगरईया थाना कुँवरगाँव जनपद बदायूँ 2. साजिद उर्फ बोना पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम दुगरईया थाना कुँवरगाँव जनपद बदायूँ को थाना सहसवान पुलिस द्वारा दिनांक 30/01.11/12.2025 की रात्रि को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि 50-50 हजार रुपये के ईनामियाँ गौकश अपना क्षेत्र छोडकर डी0पी0 कालेज के आगे जाने वाले खंदक के जगंलो के कच्चे रास्ते पर अपनी योजना बना रहे है, जिनके द्वारा पहले भी गौवंशीय पशुओं का वध किया गया है। प्राप्त सूचना पर पहुँचकर हम पुलिस वालों द्वारा दोनो गौकश को घटना कारित करने से रोकने का प्रयास किया गया। तो पुलिस टीम को लक्ष्य कर जानलेवा फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में घायल हुए दोनों अभियुक्त 1. खुर्शीद उर्फ कय्यूम पुत्र अय्यूब अली निवासी ग्राम दुगरईया थाना कुँवरगाँव जनपद बदायूँ के दाहिने पैर में 2. साजिद उर्फ बोना पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम दुगरईया थाना कुँवरगाँव जनपद बदायूँ के दोनों पैर में तथा आरक्षी 1740 विजय कुण्डू के बाँए हाथ में गोली लगी है, जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद तमंचा 12 बोर, 05 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस तथा गौकशी के उपकरण बरामद हुए। इस घटना के सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 488/2025 धारा 109 बीएनएस, 3/25(1)-B ए/27A.ACT पंजीकृत किया गया है।  गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। 


*अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण* –  

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त खुर्शीद उपरोक्त व साजिद उपरोक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि हम दोनों आवारा गौवंशीय पशुओं का वध कर मांस बेचकर लाभ कमाते हैं। आज रात्रि में थाना सहसवान क्षेत्रान्तर्गत दुबारा घटना कारित करने की फिराक में थे। कि आप पुलिस वालों ने हमें पकड़ लिया, बचकर भाग निकलने के लिये हमने आप पुलिस वालों पर फायरिंग की थी ।


*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-* 

1.खुर्शीद उर्फ कय्यूम पुत्र अय्यूब अली निवासी ग्राम दुगरईया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ। 

2. साजिद उर्फ बोना पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम दुगरईया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ। 


*गिरफ्तारी का स्थान -*  

डी0पी0 कालेज के पीछे जगंल ग्राम खंदक 


*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-* 

1- 01 तमंचा 315 बोर, 01 अदद तमंचा 12 बोर तथा 05 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस।

2- गौकशी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण आदि।


*आपराधिक इतिहास (खुर्शीद उपरोक्त)*

1. मु0अ0सं0 282/17 धारा 3/5/8 CS ACT थाना कुंवरगाँव 

2. मु0अ0सं0 056/2019 धारा 3/25 A ACT थाना कुंवरगाँव

3. मु0अ0सं0 48/20 धारा 4/25 A ACT थाना कुंवरगाँव

4. मु0अ0सं0 155/21 धारा 3/5/8 CS ACT थाना कुंवरगाँव

5. मु0अ0सं0 178/21 धारा 4/25 A ACT थाना कुंवरगाँव

6. मु0अ0सं0 01/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कुंवरगाँव

7. मु0अ0सं0 529/25 धारा 3/5/8 CS ACT थाना सिविल लाइन बदायूँ 

*आपराधिक इतिहास (साजिद उपरोक्त)*

1. मु0अ0सं0 529/25 धारा 3/5/8 CS ACT थाना सिविल लाइन बदायूँ।

2. मु0अ0सं0 155/21 धारा 3/5/8 CS ACT थाना कुंवरगाँव।

3. मु0अ0सं0 01/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कुंवरगाँव।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह मय पुलिस टीम ।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp