नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

मन्नत की मोहब्बत में अर्धांगिनी का खून : लूट संग मर्डर की सनसनीखेज वारदात की लिखी स्क्रिप्ट ! 12 घंटे में यूपी पुलिस ने किया दूध का दूध पानी का पानी ! सलाखों के पीछे शातिर ! मन्नत भी कानूनी शिकंजे में

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। सच ही कहा गया है कि सच्चाई छुप नहीं सकती कभी झूठे उसूलों से, खुशबू आ नहीं सकती कभी कागज के फूलों से। यूपी पुलिस की लेडी सिंघम आईपीएस अंशिका वर्मा ने अपने बॉस आईपीएस अनुराग आर्य के कुशल निर्देशन में झूठी आपराधिक कहानी 12 घंटे के अंदर बेपर्दा कर दी। दरअसल, 30/31 जुलाई की रात बरेली के आंवला थाना अंतर्गत ग्राम कंथरी जाफरपुर में सूनसान स्थान पर ग्राम ब्यौली थाना बजीरगंज जनपद बदायूँ निवासी ओमसरन ने अपनी पत्नी अमरवती की निर्मम हत्या कर दी। हत्या की गयी मन्नत नाम की ब्यूटीशियन से मोहब्बत के चलते। प्यार के लिये पत्नी को रास्ते से हटाने को शातिर शख्स ने कहानी यानी जो स्क्रिप्ट तैयार की, उसने पुलिस महकमे के जिम्मेदारों को हैरान कर दिया। महबूबा मन्नत के कहने पर बीबी का कत्ल करने वाला ओमसरन पत्नी को पूर्णागिरि उत्तराखंड माता के दर्शन कराने के बहाने घर से 30 जुलाई को ले जाता है। दर्शन कराके वापसी में मर्डर प्लानिंग के तहत देरी करता है, ताकि रात हो जाये। वापसी रुट पर पड़ने वाली ससुराल ग्राम मोतीपुर जाकर साले की बाइक लेता है। रास्ते में सुरक्षा लिहाज का बहाना बना साले से ही बांका लेता है। ससुराल से आते ही ग्राम कंथरी जाफरपुर के सूनसान रास्ते में लघुशंका करने के बहाने बाइक रोक पत्नी पे बांका से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसका खून कर देता है। मित्र अनिल यादव व साले भगवानदास को सूचना देता है कि हमें बदमाशों ने घर लिया है। लूट व विरोध पे मर्डर की घटना बनाने को पत्नी के कुछ जेवरात व कैश घटनास्थल के पास झाड़ियों में छुपा देता है। अनिल यादव यूपी 112 पे बताता है कि उसके दोस्त व उसकी पत्नी को रास्ते में घेर लिया गया है। इस घटना में लगभग उसी तरह की स्क्रिप्ट लिखी गयी जो बरेली के ही शाही थाना इलाके में 15 मई 2024 को एक युवक ने लिखी। ससुराल से लौटते वक्त पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। ससुराली जनों व पुलिस को सूचना दी गयी कि लूट के विरोध पे बदमाशों ने मार डाला। शाही क्षेत्र की इस घटना में जाम लगाने के साथ परिजनों ने पुलिस से अभद्रता तक की थी। सीडीआर व अन्य साक्ष्यों के चलते घटना खुली तो सामने आया कि प्रेमिका के लिए बीबी मार डाली। अब सेम पैटर्न पर शातिर ओमसरन ने खौफनाक जरायम किया है। सीडीआर व अन्य साक्ष्यों ने ओमसरन की झूठी कहानी बेपर्दा कर असलियत सामने ला दी है। पुलिस अफसरों के घटनास्थल निरीक्षण करते ही प्रथमदृष्टया रची गयी स्क्रिप्ट संदिग्ध लगी। ओमसरन ने जिस तेजी से शातिराना दिमाग चलाया उसी तेजी से उसकी कहानी परत दर परत खुलती चली गयी। ओमसरन को कोई खास चोट ना आना, पत्नी के शव के पास रोने का नाटक, घटना के बाबत लगातार विरोधाभासी बयान, मोबाइल, बाइक की चाबी, पत्नी के शरीर पे अन्य आभूषण मौजूद होने समेत कई बिन्दुओं के अलावा मोबाइल कॉल डिटेल्स ने सच सामने ला दिया। लेडी सिंघम अंशिका वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने 12 घंटों की मेहनत के बीच दूध का दूध पानी का पानी कर दिया है। कातिल पति अब सलाखों के पीछे है। कत्ल की साजिश में शामिल मन्नत भी कानूनी शिकंजे में है। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने पुलिस टीम को 25 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp