नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

आईजीआरएस : यूपी का संतकबीरनगर जनपद छठी बार फर्स्ट ! कप्तान संदीप कुमार की जनसुनवाई प्रथम पहल लायी रंग ! गोरखपुर, सिद्धार्थनगर व महाराजगंज की 44 वीं रैंक

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश का संतकबीरनगर जिला नवंबर महीने की रैंकिंग में भी नम्बर वन है। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जनपद को पुलिस कप्तान संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में लगातार छठी बार ये बड़ी सफलता मिली है। आईपीएस संदीप कुमार मीना जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पे जोर देते आये हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के साथ ही विभिन्न माध्यमों से आने वाली जनता की समस्याओं के निदान पे कप्तान का खास फोकस है। एक एक शिकायत पे पूरी जिम्मेदारी से निस्तारण प्रक्रिया अपनाने की मंशा के तहत ही मीना ने संतकबीरनगर में वृहद पैमाने पे जनसुनवाई फर्स्ट नाम से अभियान चलाया हुआ है। पुलिस चौकी व थानों में जनता की सुनवाई को पहले तवज्जो दिया जाए, ऐसे निर्देश चौकी प्रभारियों, थानेदारों को बड़े स्पष्ट हैं। कप्तान की एक्टिव वर्किंग का ही नतीजा है कि लगातार 6 वीं बार संतकबीरनगर जनपद की समूचे उत्तर प्रदेश में फर्स्ट रैंकिंग आई है। जिलेभर के थानेदारों को कप्तान के सख्त निर्देश हैं कि थानों पे आने वाले पीड़ितों, शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छे से अच्छा व्यवहार हो। गुण-दोष के आधार पे उभय पक्ष पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही हो। आईजीआरएस पोर्टल पे आने वाली जनशिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का निश्चित समय दिया जाता है, उन संदर्भों को नियत समयावधि में निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सन्दर्भों की जाँच के लिए जाँच अधिकारी मौके पर भेजा जाता है। जाँच अधिकारी प्रकरण की निष्पक्ष, गुणवत्तापरक जाँच करते हैं और फिर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है। आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जून, जुलाई, अगस्त व सितम्बर, अक्टूबर महीने की मासिक रैकिंग में भी संतकबीरनगर फर्स्ट आ चुका है। अब नवंबर माह में भी संतकबीरनगर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यूपी में सिद्धार्थनगर, महाराजगंज व गोरखपुर जिलों की 44 वीं रैंक है जबकि गोंडा की 60 वीं, देवरिया की 74 वीं और बहराइच की 75 वीं रैंक है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp