नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी के बरेली जोन में हुई विशेष साइबर वर्कशॉप ! एडीजी रमित शर्मा बोले बदलते परिवेश में हाईटेक साइबर अपराधियों से निपटने को पारंपरिक पुलिसिंग के साथ ही साथ तकनीकी पुलिसिंग बेहद जरूरी ! डीआईजी साइबर क्राइम पवन कुमार व डीआईजी मुनिराज गोबू, अजय साहनी ने लिया कार्यशाला में हिस्सा

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। देशभर में साइबर क्राइम की बाढ़ के बीच यूपी में गुरुवार को बरेली जोन में साइबर रणनीति पे विशेष कार्यशाला आयोजित हुई। जनपद बरेली की पुलिस लाइन में एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई में मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली, रामपुर, अमरोहा, संभल, पीलीभीत, बदायूँ, शाहजहाँपुर यानी नौ जिलों की जोन स्तरीय साइबर अपराध नियंत्रण गोष्ठी में साइबर अपराधों की बदलती तकनीक पे खास चर्चा हुई। जोनभर में त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता, समन्वय आदि बिन्दुओं को लेकर रूपरेखा बनी। इस स्पेशल वर्कशॉप से डीआईजी साइबर क्राइम पवन कुमार व डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज गोबू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी, एसएसपी बरेली अनुराग आर्य, एसपी रामपुर विधासागर मिश्रा, एसपी सिटी बरेली मानुष पारीक समेत जोनभर के सभी नौ जनपदों के साइबर नोडल ऑफिसर, साइबर क्राइम थाना प्रभारी, जनपदीय साइबर सेल प्रभारी और 181 थानों के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी पुलिस लाइन बरेली में मौजूद रहे। इस मौके पे एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि आज बदलते परिवेश में हाइटेक साइबर अपराधियों से निपटने को पारंपरिक पुलिसिंग के साथ ही तकनीकी तौर से मुकाबला करना बेहद जरूरी हो गया है। आज साइबर अपराध जिले की सीमाओं का बंधन तोड़ चुका है। मोबाइल नंबर, फर्जी खातों, डिजिटल वॉलेट, सोशल मीडिया के जरिए साइबर अपराधी प्रदेशभर को निशाना बना रहे हैं। अपराधियों को सबक सिखाने को पुलिस की प्रतिक्रिया भी तेज, सटीक और तकनीकी रूप से अप टू डेट होनी चाहिए। जोन प्रमुख बोले कि सभी जिम्मेदार हर ऑनलाइन फ्रॉड को गंभीरता से लें। हेल्पलाइन 1930 की हर शिकायत को आपात संदेश समझ पीड़ित की राशि ब्लॉक कराने की प्रक्रिया में सुपर फास्ट स्पीड में एक्शन लें।कार्यशाला में डीआईजी साइबर क्राइम पवन कुमार ने जिलों की प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा की।डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी ने जोर देकर कहा कि फर्जी सिम कार्ड, फर्जी बैंक खातों, संदिग्ध डिजिटल वॉलेट और इंटरस्टेट साइबर मॉड्यूल्स पर संयुक्त अभियान चलाया जाये। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य व एसपी रामपुर विद्यासागर मिश्रा ने साइबर में सुधार के लिये पीपीटी के जरिये कार्यशाला में प्रस्तुतिकरण दिया। जोनभर की टीमों को महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp