नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

शारदीय नवरात्रि चेकिंग में साले-बहनोई व बाप-बेटे का संगठित तस्करी गैंग यूपी पुलिस ने पकड़ा ! 60 लाख के मादक पदार्थ और 94 हजार कैश समेत भारी रिकवरी ! जेल की मुलाकात और यूपी-उत्तराखंड के बदमाश चलाने लगे अंतर्राज्जीय गिरोह ! 2 अरेस्ट, 3 फरार

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्जीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग लीडर समेत दो अपराधी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। तीन तस्कर भागे हुए हैं। 60 लाख अंतर्राष्ट्रीय कीमत के मादक पदार्थ, 94 हजार कैश, 2 दोपहिया वाहन व 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पे चेकिंग अभियान के दौरान बरेली जनपद में बारादरी इलाके में आधी रात तस्कर गैंग हत्थे चढ़ा। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में एसपी सिटी मानुष पारीक की मेहनत रंग लायी। शहर की सड़क पे टाइगर यानी एसपी सिटी की सक्रियता के बीच हुई चेकिंग में तस्करी का बड़ा खेल पकड़ा गया है। मूलरूप से शीशगढ़ निवासी टेलर साजिद वर्तमान में फाइक एन्क्लेव बारादरी में रह रहा है। ग्राम अर्सिया बोझ में साजिद की ससुराल है। अर्सिया बोझ निवासी मुंहबोला साला नन्हें लंबे समय से तस्करी करता आ रहा है। ससुराल आने जाने के दौरान नन्हें के संपर्क में आते ही साजिद स्मैक, चरस, पावर पाउडर आदि मादक पदार्थों की तस्करी करने लग गया। झारखण्ड से अफीम व मणिपुर से स्मैक, पावर पाउडर लाकर साले बहनोई यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में सप्लाई करने में तेजी से जुट गए। पीलीभीत में गिरफ्तारी के बाद जेल पहुंचे साले बहनोई की मुलाकात उत्तराखंड में तस्करी कर रहे जोखनपुर बहेड़ी निवासी दो बार जेल जा चुके रेहान से हुई। रेहान की उत्तराखंड के हल्द्वानी में ससुराल है। हल्द्वानी रहकर रेहान ससुरालियों के सहयोग से तस्करी के धंधे को आगे बढ़ा रहा था। अब साजिद ने रेहान संग बड़े स्तर की तस्करी शुरू कर दी। काले धंधे की काली कमाई से कुछ समय में ही गैंग लीडर साजिद ने फाइक एन्क्लेव में आलीशान घर बना लिया। फरार तस्कर नन्हें व इसका बेटा रोहित उर्फ शोएब मास्टरमाइंड हैं। ये बाप बेटे ही ऑर्डर देकर गैर प्रदेशों से मादक पदार्थ मंगवाने, ग्राहक खोजकर बेचने का अहम काम करते आये हैं। आरिफ निवासी भोजीपुरा गैंग का पैडलर है। आरिफ हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड आदि राज्यों में मादक पदार्थ ले जाकर सप्लाई करता था। एसपी सिटी बरेली मानुष पारीक ने खुलासा करते हुए बताया है कि साजिद व रेहान ने पुलिस को खूब गुमराह किया। दोनों ने अपने रहने के सही स्थान नहीं बताये। मूल पता ही पुलिस को बताते थे। दोनों के मूल पते पे जब भी पुलिस जाती तो परिवार वाले भी झूठ बोला करते थे। साजिद के बारे में बताया जाता था कि दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहा है। आईपीएस मानुष पारीक के मुताबिक, गैंग के बारे में काफी अहम जानकारियाँ पता लगी हैं। जल्द ही आगे और एक्शन लेंगे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp