सिग्नेचर बिल्डिंग में पुलिस मंथन-2025 का आगाज ! सीएम योगी की मौजूदगी में पहले दिन बीट पुलिसिंग, क्राईम अगेंस्ट वूमेन चिल्ड्रन एंड ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पुलिस स्टेशन मैनेजमेंट एंड अपग्रेडिंग व साइबर क्राइम आदि टॉपिकों पे रहेगा चर्चा का दौर ! प्रमुख सचिव संजय प्रसाद समेत वरिष्ठ जिम्मेदार पहुंचे पुलिस मुख्यालय
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन मंथन आज, सुरक्षित कल पुलिस मंथन 2025 का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह इस विशेष सम्मेलन का शुभारम्भ किया। 27, 28 दिसंबर दो दिन के इस बेहद अहम सम्मेलन के पहले दिन मॉर्निंग सत्र में बीट पुलिसिंग, क्राइम अगेंस्ट वूमेन चिल्ड्रन एंड ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पुलिस स्टेशन मैनेजमेंट एंड अपग्रेडिंग विषय पे चर्चा होगी। पहले ही दिन आज अपराहन सत्र में साइबर क्राइम्स, हुमन रिसोर्स डेवलपमेंट, वेलफेयर, पुलिस बिहेवियर एंड ट्रेनिंग, प्रॉसीक्यूशन एंड और प्रसेंस, सीसीटीएनएस 2.0, न्याय संहिता एंड फोरेंसिक विषय पर प्रेजेंटेशन होगा। बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी पीएसी डॉ आरके स्वर्णकार ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सम्मेलन के शुभारम्भ से पहले यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने शुक्रवार में मीडिया से मुखातिब हो बताया कि ये पहला सम्मेलन है, जो महज औपचारिक सम्मेलन नहीं है, बल्कि यह भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई सुविचारित, लक्ष्य आधारित पहल है, जिससे उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सशक्त बनायी जा सके। पुलिस मंथन 2025 में टोटल ग्यारह विषयगत सत्रों के जरिये ग्यारह वरिष्ठ नोडल आईपीएस अधिकारियों एवं उनके सहयोगी 45 पुलिस अधिकारियों का प्रस्तुतीकरण होगा। सभी विषयों पे चर्चा का स्पष्ट उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश पुलिस को अधिक प्रभावी, आधुनिक, पेशेवर, जवाबदेह, जनविश्वास आधारित बनाना है। साथ ही साथ उत्तम प्रथाओं, नवाचारों पे भी विचार विमर्श होगा, ताकि पुलिसिंग में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो सके। सम्मेलन में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत पुलिस मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अफसरानों के साथ ही फील्ड के वरिष्ठ अधिकारी एडीजी जोन, आईजी रेंज, डीआईजी रेंज व प्रेजेंटेशन देने वाले पुलिस अफसर मौजूद रहे। तमाम पुलिस अफसर इस सम्मेलन से ऑनलाइन जुड़े। सम्मेलन में दोनों दिन मुख्यमंत्री की सभी सत्रों में उपस्थिति के क्रम में पहले ही दिन पुलिस मुख्यालय के सभी प्रवेश द्वारों पे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।