नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

लापरवाहों पे गर्जे एडीजी : समीक्षा बैठक में आईपीएस रमित शर्मा की दो टूक सुस्त चाल व लापरवाही के जंजाल से बाहर नहीं निकले तो जोन मुख्यालय से सीधे एक्शन को तैयार रहें

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। क्राइम कण्ट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर और जन सुनवाई की समीक्षा के दौरान यूपी पुलिस के एडीजी रमित शर्मा ने लापरवाह थानेदारों तथा गैर जिम्मेदार पर्यवेक्षण अफसरों की जमकर क्लॉस ली। शनिवार को बदायूँ दौरे के दौरान पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ ब्रजेश सिंह संग समीक्षा बैठक में जोन मुखिया ने हिदायत दे डाली कि जिम्मेदार सुस्त चाल व लापरवाही के जंजाल से बाहर निकल आयें, बरना जोन मुख्यालय से सीधे एक्शन को तैयार रहें। एडीजी ने निर्देश दिए हैं कि थानेदार व सर्किल ऑफिसर अपने एएसपी की मॉनिटरिंग में क्राइम कण्ट्रोल करें। सक्रिय, पुरस्कार घोषित, गैंगस्टर अपराधियों पे असरदार शिकंजा कसें। थानों पे फरियादियों संग मानवीय व्यवहार हो। आईजीआरएस शिकायतों, लंबित विवेचनाओं एवं विभिन्न अधिकारियों के कार्यालयों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का समय रहते, सही व पारदर्शी निस्तारण हो। महिला, बच्चों से जुड़ी शिकायतें गंभीरता से लेने, अपहृताओं की सकुशल, समय रहते बरामदगी करने, मादक पदार्थ तस्करों, अवैध शस्त्रों का निर्माण व संग्रहण करने वाले अपराधियों, टॉपटेन, ईनामिया, हिस्ट्रीशीटरों, गौतस्करों, भूमाफियाओं पर असरदार एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। एडीजी ने कहा है कि गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में अपराधियों की अवैध सम्पत्ति चिन्हित कर धारा 14 (1) के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही हो। मिशन शक्ति फेज फाइव, छठ पूजा पर्व, ककोड़ा मेला को लेकर अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp