एक्शनमोड में टाइगर : चोरी की घटनाएं ना खुलने पे एसपी ने दिखायी तल्खी ! गुणवत्ताहीन विवेचनाओं पर चल गया कार्रवाई का हंटर ! लापरवाह विवेचकों की जमकर लगी फटकार, अब प्रारंभिक जांच की लटकी तलवार
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। शीतऋतु में नकबजनी, चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग जैसे जरायम रोकने को यूपी के बरेली जनपद के एसपी सिटी मानुष पारीक ने शहरी थानेदारों, चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सभी चीता मोबाइल, यूपी 112 पीआरवी को अलर्टमोड पे किया है। सोमवार रात शहर पुलिस कप्तान ने थाना सुभाषनगर का ओआर यानी अर्दली रूम किया। इस दौरान लापरवाह विवेचक एसपी के रडार पे रहे। गुणवत्ताहीन विवेचनाओं से नाराज आईपीएस मानुष पारीक ने लापरवाह विवेचकों की प्रारंभिक जांच की संस्तुति कर एक्शन का हंटर चला दिया है। चोरी की घटनाओं का अब तक खुलासा ना होने पर एसएचओ से नाराजगी जताते हुए एसपी ने समय रहते वर्कआउट के निर्देश दिए हैं। लंबित विवेचनाओं खासकर महिला अपराधों और जघन्य मामलों से संबंधित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पे जोर दिया है। निर्देश दिए हैं कि रात्रि गस्त पूर्ण संवेदनशीलता से हो। रात्रि गस्त के दौरान अपने पॉइंट पर सक्रियता बरती जाए। संदिग्ध व आपराधिक लोगों की कड़ी निगरानी की जाए। थाना सुभाषनगर में करीब 900 विवेचनाओं में से 80 प्रतिशत विवेचनाओं का निस्तारण होना बताया गया है। एसपी सिटी ने शेष विवेचनाओं के जल्द निस्तारण ना होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है। अर्दली रूम के दौरान एएसपी सोनाली मिश्रा भी मौजूद रहीं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने सभी शहरी सर्किल ऑफिसरों को निर्देश दिए हैं कि वे विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और लंबित घटनाओं के शीघ्र वर्कआउट कराने को एक्टिव हो उचित पर्यवेक्षण करें। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देशन में एसपी सिटी मानुष पारीक लगातार एक्टिवमोड में नजर आ रहे हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।