Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत जोन मुख्यालय बरेली में एडीजी रमित शर्मा ने किया वृक्षारोपण ! मुरादाबाद मंडल व बरेली परिक्षेत्र में रही कार्यक्रम की धूम

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। एक पेड़ माँ के नाम अभियान की थीम पे आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत रविवार को एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने जोन परिसर में वृक्षारोपण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में 12 जुलाई को एक ही दिन के अंदर 35 करोड़ पौधारोपण का महाअभियान समूचे प्रदेश में संचालित किया गया है। महाअभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ही दिन में दस लाख पौधारोपण कर बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। पर्यावरण संरक्षण के इस महायज्ञ में अपनी सक्रिय सहभागिता के क्रम में सिविल लाइन्स बरेली स्थित जोन मुख्यालय कैंपस में एडीजी रमित शर्मा ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का मैसेज दिया है। एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई में बरेली जोन अंतर्गत मुरादाबाद मंडल और बरेली परिक्षेत्र के सभी जनपदों में इस महाअभियान की धूम रही। बरेली जोन के अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, संभल, पीलीभीत, बरेली, शाहजहाँपुर, बदायूँ में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान में पुलिस महकमे की ओर से हिस्सा लिया गया। एडीजी रमित शर्मा ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। ये महाअभियान सफल बनाने की दिशा में काफी सक्रियता देखी गयी। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।