नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी में मिशन शक्ति कौशल कार्यशाला का आगाज : डीजीपी राजीव कृष्ण ने बरेली में ऑनलाइन किया वर्कशॉप का शुभारंभ ! सौ बिखरते परिवारों को कुशल काउंसलिंग के जरिये जोड़ने वाले जिम्मेदार हुए मंच से सम्मानित ! आईपीएस शिवम आशुतोष को भी मिला सम्मान

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने शुक्रवार में बरेली जिले में मिशन शक्ति फेज फाइव के तहत आयोजित कौशल कार्यशाला के सफल आयोजन की सराहना की है। आधी आबादी की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में संजीदा यूपी पुलिस ने मिशन शक्ति फेज फाइव को नया आयाम दिया है। हाल ही में डीजीपी राजीव कृष्ण की ओर से सिग्नेचर बिल्डिंग लखनऊ में आयोजित पुलिस मंथन 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा, स्वावलंबन, सशक्तिकरण के बाबत अपना विजन साफ करते हुए मिशन शक्ति को धरातल पे उतारने पे जोर दिया था। प्रदेश शासन की दस प्रमुख प्राथमिकताओं पर खासतौर पे फोकस कर रहे डीजीपी ने कानपुर, आगरा, मेरठ आदि जोन के बाद अब शुक्रवार में बरेली जोन के मिशन शक्ति अभियान की दिशा दशा की ओर रूख किया। मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मिशन शक्ति कौशल कार्यशाला का बरेली में डीजीपी राजीव कृष्ण ने ऑनलाइन शुभारम्भ किया। पुलिस प्रमुख ने तमाम बिंदुओं पर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। बरेली जोन के बरेली परिक्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत अब तक हुए कार्यों की कौशल कार्यशाला के जरिए एक तरह से डीजीपी ने समीक्षा भी की है। बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी अंशिका वर्मा के प्रयासों के चलते बेहतरीन काउंसलिंग के जरिए सफल मध्यस्थता के बाद 100 टूटते परिवार जोड़ने का सराहनीय कार्य हुआ है। डीजीपी ने इस सफल पहल की बेहद सराहना की है। जनपद बरेली के जीजीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित मिशन शक्ति कौशल कार्यशाला में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, मंडलायुक्त बरेली मंडल भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, सीडीओ देवयानी यादव, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रेफिक अकमल खान आदि ने विचार रखे। एडीजी बाल विकास एवं महिला सुरक्षा पदमजा चौहान ने ऑनलाइन जुड़कर महिला सुरक्षा से संबंधित कई बिंदुओं पे जिम्मेदारों का मार्गदर्शन किया। कौशल कार्यशाला से शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत के मिशन शक्ति केंद्रों के नोडल अफसर व कर्मी ऑनलाइन जुड़े। कार्यशाला के दौरान महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, महिला स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पे चर्चा हुई। एडीजी व डीआईजी संग एसएसपी ने विभिन्न मिशन शक्ति केंद्रों के एक्टिव, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिम्मेदारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। आईपीएस शिवम आशुतोष भी सम्मानित हुए। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp