नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बेलगामी पे चाबुक : गाजीपुर व सोनभद्र से लेकर बरेली तक कार्रवाई ही कार्रवाई ! 20 सरकारी मुलाजिमों पे एक्शन, हड़कंप

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। बेलगाम, लापरवाह व गैर जिम्मेदार सरकारी मुलाजिमों की कार्यप्रणाली पर योगी सरकार के अफसरों की कार्रवाई का हंटर चल गया है। गाजीपुर, सोनभद्र से लेकर बरेली तक एक्शन हुआ है। गाजीपुर जनपद में 11 सितम्बर को थाना नोनहरा इलाका निवासी बीजेपी समर्थक सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू की मौत होने के प्रकरण में थानेदार समेत 11 पुलिस वालों पे गाज गिरी है। डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक एसएचओ समेत छह पुलिस कर्मी सस्पेंड किये गए हैं। पाँच पुलिस कर्मी लाइन हाजिर किये हैं। डीएम गाजीपुर ने मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया की मॉनिटरिंग में पुलिस विभाग की ओर से तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गयी है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल की अध्यक्षता वाली एसआईटी में एसीपी अंशुमान मिश्रा व एसीपी नितिन तनेजा शामिल किये गए हैं। डीजीपी मुख्यालय के निर्देश पर ये एसआईटी घटना की परिस्थितियों एवं कारणों की निष्पक्ष जांच करेगी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में बर्बरता के चलते सियाराम उपाध्याय की हालत बिगड़ने के बाद मौत हुई है। सीएम योगी इस गंभीर मामले में तल्ख तेवर दिखा चुके हैं। सोनभद्र में अवैध खनन मामले में पुलिस कर्मियों का खनन गाड़ियों पे पथराव मामला चर्चा में आते ही सोनभद्र कप्तान अशोक मीना ने लापरवाह थानेदार राबर्ट्सगंज को लाइन हाजिर करते हुए वायरल वीडियो में खनन गाड़ियों पे पथराव करते दिख रहे पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, पुलिस कर्मी खनन इंस्पेक्टर पे गाड़ियाँ चढ़ाने की कोशिश करते वक्त खनन गाड़ियों को रोकने को पथराव करने लग गए थे। बरेली में थाना पुलिस व राजस्व विभाग के जिम्मेदारों की घोर लापरवाही के कारण अलीगंज अंतर्गत राजपुर कलां में 13 सितम्बर को हुए गोलीकांड में एक्शन लिया गया है। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने थानेदार समेत 3 पुलिस कर्मियों पे गाज गिरा दी है। डीएम बरेली अविनाश सिंह ने गोलीकांड में लापरवाही के चलते राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp