नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

निवेशकों को करोड़ों का चूना लगाने वाले कथित बीजेपी नेता भाइयों पे कसा शिकंजा ! फरार चल रहे शातिरों पर डीआईजी ने घोषित किया 50-50 हजार का ईनाम

धर्मेन्द्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। अपराध व अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत कसकर शिकंजा कसा जा रहा है। सूबे के बरेली परिक्षेत्र के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बदायूँ में निवेशकों से सौ करोड़ की ठगी करने वाले कथित भाजपा नेता भाइयों पर पचास पचास हजार का इनाम घोषित किया है। जनपद बदायूँ में सदर कोतवाली थाना अंतर्गत मीरा सराय शेखूपुर रोड पर बरेली के ईसाई पुलिया बारादरी निवासी कथित बीजेपी नेता शशिकांत मौर्य तथा सूर्यकांत मौर्य ने अमर ज्योति कंपनी चलाने के दौरान आरोप है कि 15 हजार से भी ज्यादा निवेशकों का सौ करोड़ रूपया ठग लिया है। कथित बीजेपी नेताओं की कंपनी करीब 30 साल से अभिकर्त्ताओं के जरिये आरडी, एफडी पर बैंकों के मुकाबले अधिक लाभ का झांसा देकर लोगों से निवेश कर रही थी। पहले तो कंपनी संचालक व कंपनी के अन्य जिम्मेदार निवेशकों से टालमटोल करते रहे। अब पिछले दिनों अचानक कंपनी के जिम्मेदार गायब हो गए। रातोंरात कंपनी मालिकानों ने ऑफिस खाली कर दिया। जानकारी हुई तो कंपनी के बदायूँ दफ्तर और मालिकानों के बरेली घर पहुंच निवेशकों और अभिकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। प्रकरण की गंभीरता समझते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली बदायूँ पर क्राइम नंबर 165/2025 धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3), 352, 351(2) बीएनएस, क्राइम नंबर 167/2025 धारा 318(4), 316(2), 316(5) बीएनएस, क्राइम नम्बर 168/25 धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3), 340(2), 352/11(2), क्राइम नम्बर 170/25 धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस दर्ज किया गया। इसी मामले में फरार चल रहे शशिकांत मौर्य व सूर्यकांत मौर्य पर अब आईपीएस अजय कुमार साहनी की नजर टेढ़ी हो गयी है। जल्द से जल्द दोनों की गिरफ्तारी हो सके, इसके लिए डीआईजी ने दोनों पर 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp