इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राओं को बेहद खास टिप्स दिए उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने ! पत्रकारिता का क्षेत्र है अत्यंत गतिशील और चुनौतीपूर्ण ! पत्रकार को हमेशा धैर्यवान, तार्किक और निष्पक्ष होना चाहिए : डॉ पवन सक्सेना
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय बरेली के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में मीडिया साक्षरता विषय पर अतिथि व्याख्यान का शुक्रवार में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवी पत्रकार से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना था, जिससे वे मीडिया के बदलते स्वरूप को समझ सकें। कुलाधिपति डॉ उमेश गौतम एवं पार्थ गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मीडिया विश्लेषक डॉ पवन सक्सेना ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्र छात्राओं को बताया कि पत्रकारिता का क्षेत्र अत्यंत गतिशील और चुनौतीपूर्ण है। पत्रकारिता ऐसा क्षेत्र है, जिसमें व्यक्ति किसी भी विषय पर अपनी राय रख सकता है, बशर्ते उसमें आत्मविश्वास और ज्ञान हो। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि हुए पत्रकार को हमेशा धैर्यवान, तार्किक और निष्पक्ष होना चाहिए। हर परिस्थिति में विभिन्न संभावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। मीडिया साक्षरता पर जोर देते हुए उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थियों को सप्ताह में कम से कम एक कहानी अवश्य पढ़नी चाहिए, अपने कंटेंट पर कार्य करना चाहिए और उसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना सीखना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खबरों के इस खेल में जो बताया जा रहा है वह विज्ञापन है, लेकिन जो खबर है उसे छिपाया जा रहा है। पत्रकारिता विभाग डीन डॉ राजेश कुमार शर्मा ने डॉ पवन सक्सेना की पत्रकारिता यात्रा और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। बताया कि डॉ सक्सेना को स्टेट्समैन अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा चुका है। विभागाध्यक्ष डॉ ललित कुमार ने मुख्य अतिथि डॉ पवन सक्सेना का स्वागत करते हुए छात्र छात्राओं को मीडिया साक्षरता के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया। कहा कि पत्रकार के लिए बेहद जरूरी है कि फर्जी और वास्तविक खबरों के बीच के अंतर को समझ सकें। कार्यक्रम के दौरान द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल यादव और अंश प्रताप ने मीडिया व पत्रकारिता में एआई की भूमिका पर कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। डॉ पवन सक्सेना ने विस्तार से सवालों के उत्तर दिये। इस मौके पर विभाग की सहायक प्रोफेसर याशिका गुप्ता सहित विभाग के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं सहायक प्रोफेसर डॉ निधि गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।