नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

योगीराज : मंदिर के पुजारी के कातिल खूंखार डकैत सोल्जर का एनकाउंटर ! बरेली में बिलवा पुल के पास एक लाख का इनामी ढ़ेर ! नाम बदलकर भी बच ना सका जरायम की दुनिया का खलनायक इफ्तेखार ! पुलिस मुठभेड़ के दौरान सोल्जर के साथी बदमाश का दुस्साहस, मौके से हुआ फरार

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। जरायम की दुनिया का एक और खलनायक ढ़ेर। अपराधियों के खिलाफ ठोको पॉलिसी के तहत यूपी की योगी सरकार की पुलिस ने गुरुवार तड़के बरेली के भोजीपुरा इलाके में एक लाख के इनामी डकैत शैतान उर्फ इफ्तेखार उर्फ सोल्जर को मार गिराया। यूपी पुलिस ने बताया कि एसएसपी बरेली अनुराग आर्य की अगुवाई में एसओजी टीम, तीन थानों के पुलिस दल के साथ हुई मुठभेड़ में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का असरदार अनुपालन फिर देखने को मिला है। मारा गया बदमाश बरेली के थाना बिथरी चैनपुर से डकैती में वांछित था। बदमाश सोल्जर पर 7 जिलों में 19 मुकदमें पूर्व से दर्ज हैं।हत्या सहित डकैती के 4 मुकदमें दर्ज हैं। साल 2012 में बाराबंकी से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। ये आठ साल बाद पकड़ा गया था। पूर्व में भी 50 हजार का इनामिया रह चुका था सोल्जर। अफसरों के मुताबिक, सोल्जर ने 2006 में बरेली के थाना फरीदपुर में पचौमी मन्दिर के पुजारी की हत्या सहित डकैती की जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। बरेली में हुई मुठभेड़ में एसओजी का हेड कॉन्स्टेबल राहुल गोली लगने से घायल हुआ है। नैनीताल रोड बिलवा पुल के पास तड़के हुई मुठभेड़ में मारे गए सोल्जर के पास से एक पिस्टल 32 बोर, 2 मैगजीन, 17 जिंदा कारतूस 32 बोर, 28 हजार रुपये, मोबाइल व बिना नम्बर प्लेट एचएफ डीलक्स बाइक बरामद हुई है। सोल्जर का साथी मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया है। तलाश में कई पुलिस टीमों संग एसओजी लगी है। अधिकारियों ने बताया कि दर्जनों नाम व पते रखकर सोल्जर पुलिस को गुमराह करता था। इफ्तेखार उर्फ धूम उर्फ लडडे उर्फ सोल्जर उर्फ लोधा उर्फ शैतान उर्फ शाकिर उर्फ रोहित पुत्र सादिक उर्फ साबिक निवासी बरी चौक कादरगंज रोड कासगंज हाल पता जगत बट्टा ग्राम भूपखेड़ी थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद का रहने वाला था। यूपी पुलिस के अनुसार, पुलिस कप्तान अनुराग आर्य एनकाउंटर स्थल पे मौके पर हैं। दूसरे बदमाश की तलाश में लगातार काबिंग जारी है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp