नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

वोटचोरी शोर शराबे के बीच यूपी के बरेली से चौंकाने वाला प्रकरण ! राज्य निर्वाचन आयोग से एक्शन की माँग ! पंद्रह साल पहले मर चुके लोगों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होने के गंभीर आरोप

हरिनंदन रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

बरेली (हरिनंदन रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। देश के कई हिस्सों में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के विपक्षियों की ओर से वोट चोरी किये जाने के शोरशराबा के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से भी वोटर लिस्ट में बड़ी धांधली के आरोपों वाली शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुंची है। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ को शिकायती पत्र भेजकर पीपलसाना चौधरी भोजीपुरा बरेली निवासी आनंद कुमार गिहार ने ग्राम पंचायत निर्वाचन मतदाता सूची में बड़े पैमाने की धांधली,अनियमितता, फर्जी वोट, दूसरे क्षेत्रों के वोटर्स के नाम होने और कई साल पहले मर चुके लोगों के नाम वोटर लिस्ट में अभी तक शामिल होने के गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण में ग्राम पंचायत की निर्वाचन मतदाता सूची 2021 का पुनरीक्षण एवं नए सिरे से परिवर्धन कराए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र में आनंद कुमार गिहार ने राज्य निर्वाचन आयोग अध्यक्ष को अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत पीपलसाना चौधरी भौगोलिक दृष्टिकोण से वर्तमान में 15 निर्वाचित वार्डों में विभाजित है। वार्ड एक में 475, वार्ड दो में 403, वार्ड तीन में 489, वार्ड नंबर 4 में 398, वार्ड 5 में 582, वार्ड 6 में 480, वार्ड नंबर 7 में 589, वार्ड नंबर आठ में 606, वार्ड नंबर नौ में 900, वार्ड 10 में 358, वार्ड नंबर 11 में 480, वार्ड 12 में 550, वार्ड 13 में 580, वार्ड 14 में 480, वार्ड 15 में 425 मतदाताओं के नाम पंजीकृत हैं। आरोप है कि करीब दो सौ से अधिक मृत मतदाताओं के नाम इस वोटर लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी पाँच से 15 साल पहले मौत हो चुकी है। मतदाता सूची में वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 15 तक तकरीबन सौ ऐसे मतदाताओं के नाम लिस्ट में शामिल हैं, जो दूसरी या फिर तीसरी बार दर्ज किए हुए हैं, ऐसे में ये मतदाता अलग-अलग वार्डों में अपने-अपने मतों का दूसरी बार या फिर तीसरी बार प्रयोग करते हैं। यहाँ तक आरोप है कि पूरी की पूरी मतदाता सूची में करीब 500 फर्जी मतदाताओं के नाम दर्ज किए हुए हैं। शिकायतकर्ता के आरोप यहीं नहीं रुके, बल्कि आरोप यह भी है कि ग्राम पंचायत पीपलसाना चौधरी की मतदाता सूची में गांव के असरदार लोगों ने आधार कार्ड में फर्जी पता बदल के आसपड़ोस की ग्राम पंचायतों के लोगों के नाम दर्ज कराये हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग अध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया है कि वोटर लिस्ट सत्यापन में परिवार मुखिया के मूल निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल के जरिये ही मतदाता सूची सही की जा सकती है। साथ ही अब इस सूची का परिसीमन भी बेहद जरूरी हो चला है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp