नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

योगीराज : अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर सनसनीखेज फायरिंग कांड करने वाले रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ गैंग के शूटरों का गाजियाबाद में एनकाउंटर ! ग्लॉक, जिगाना जैसी खतरनाक पिस्टल बरामद ! नोयडा एसटीएफ व सीआई यूनिट दिल्ली का संयुक्त ऑपरेशन

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, 6 राज्य, 6 से ज्यादा टीमों का वर्क रंग लाया है। फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली घर पे फायरिंग कांड करने वाले गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा गैंग के कुख्यात मुख्य शूटर रविंद्र उर्फ कल्लू निवासी रोहतक हरियाणा और अरुण निवासी सोनीपत हरियाणा का आज बुधवार शाम यूपी के गाजियाबाद में एनकाउंटर हुआ। 11 सितम्बर की रात व 12 सितम्बर की सुबह बरेली में सिविल लाइन्स स्थित दिशा पाटनी के घर दुस्साहसिक फायरिंग कांड कर दहशत फैलायी गयी। सीधे लॉ एंड ऑर्डर को चैलेंज किया गया। सोशल मीडिया के जरिये रोहित गोदारा व गोल्डी बराड़ जैसे अंतरराष्ट्रीय गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली थी। सीएम योगी के निर्देश पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने मामले में यूपी पुलिस के साथ ही यूपी एसटीएफ को लगाया था। बुधवार शाम गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में यूपी एसटीएफ की नोयडा यूनिट व सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त कार्रवाई में एनकाउंटर हुआ। यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण लगातार मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। योगी ने अभिनेत्री के पिता पूर्व पुलिस अफसर जगदीश पाटनी से बात कर आश्वासन दिया था कि सख्त एक्शन होगा। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत आखिरकार एसटीएफ चीफ एडीजी एलओ अमिताभ यश के निर्देशन में एसएसपी एसटीएफ घुले सुशील चंद्रभान की अगुवाई में अपराध के खात्मे का ये बड़ा ऑपरेशन सफल हुआ है। एक एक लाख के इनामी दोनों ही शूटरों की लम्बी चौड़ी क्राइम हिस्ट्री बतायी जा रही है। एडीजी एलओ अमिताभ यश ने कहा है कि इस ऑपरेशन की सफलता में कई राज्यों की पुलिस, तमाम टीमों के अलावा बरेली पुलिस व गाजियाबाद पुलिस का काफी सहयोग रहा है। सीसीटीवी फुटेज, लोकेशन अन्य साक्ष्यों के बाद ये ऑपरेशन सफल हो सका है। दोनों शूटरों के पास से ग्लॉक व जिगाना जैसी खतरनाक पिस्टल बरामद हुई हैं। भारी मात्रा में कारतूस भी मिले हैं। कई मामलों में जेल जा चुका मुख्य शूटर रविन्द्र सीधे तौर पे रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ से जुड़ा बताया गया। फायरिंग कांड कराने में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश अभी जारी है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp