यूपी में मिशन शक्ति फेज फाइव की दमदार दस्तक : बरेली में निकली बाइक रैली ! एडीजी, डीआईजी व डीएम संग महिला आईपीएस अंशिका वर्मा, सोनाली मिश्रा ने दिखायी हरी झंडी ! कल ही सीएम योगी ने की है फेज-5 की शुरुआत
लखनऊ(धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में संवेदनशील योगी सरकार ने यूपी में मिशन शक्ति फेज फाइव का आगाज किया है। शारदीय नवरात्रि के मौके पर प्रदेश शासन व डीजीपी मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बरेली में भी भव्य जागरूकता बाइक रैली निकाली गयी। एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एडीएमई पूर्णिमा सिंह, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, एएसपी सोनाली मिश्रा ने पुलिस लाइन बरेली से बाइक रैली को रविवार शाम हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नारी सशक्तिकरण का संदेश आम आदमी तक पहुंचाने को ये बाइक रैली बरेली शहर के विभिन्न इलाकों तक पहुंची। एडीजी रमित शर्मा ने कहा है कि मिशन शक्ति महज अभियान ही नहीं है बल्कि सामाजिक क्रांति है, जिसके जरिए महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किये जाते हैं। डीआईजी अजय साहनी ने कहा है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को एंटी रोमियो स्क्वाड फील्ड में सक्रिय हैं। महिला सम्बंधित मामलों में तत्काल एक्शन पुलिस प्रशासन की ओर से लिया जाता रहा है। आगे भी सक्रियता से कार्रवाई होगी। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि कल शनिवार को मुख्यमंत्री जी ने मिशन शक्ति फेज फाइव का आगाज किया है। नारी समाज को सुरक्षित माहौल देने की मंशा के तहत ये बाइक रैली आज आयोजित की गयी है। मातृशक्ति के लिए यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता वाली कहावत हमारे देश में चरितार्थ है। पुलिस अफसरों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम के संदर्भ में विभिन्न प्रोग्रामों के जरिये जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पुलिस लाइन बरेली में बाइक रैली के दौरान एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, एएसपी शिवम आशुतोष, एसपी ट्रेफिक अकमल खान, सीओ सिटी फर्स्ट आशुतोष शिवम, सीओ सिटी थर्ड पंकज श्रीवास्तव समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे। बाइक रैली सफल बनाने में आईपीएस अंशिका वर्मा, सोनाली मिश्रा की खासी सक्रियता रही। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।