नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती का रेप-मर्डर : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कप्तान अशोक मीना की टीम ने मुठभेड़ में दोनों पैरों से किया शातिर फुरकान को लंगड़ा

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। अबला अपराध पे जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाते हुए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कप्तान ने रेप व मर्डर जैसा जघन्य जरायम अंजाम देने वाले फैक्ट्री सुपरवाइजर को पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों से लंगड़ा कर दिया है। यूपी के हरदोई में मंगलवार में माधौगंज इलाका अंतर्गत पंचायत भवन के पास युवती रीतू (काल्पनिक नाम) का शव मिला था। रीतू की हत्या रेप के बाद हुई। संडीला में फैक्ट्री में नौकरी दिलाने के बहाने फुरकान अली ने वारदात कर डाली। फैक्ट्री से लौटते वक्त फुरकान ने रास्ते में झाड़ियों में ले जाकर रीतू से रेप किया फिर मर्डर कर दिया। युवती की लाश बरामद होते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते इलाके में तनाव उपज गया। घटना की गंभीरता समझ एसपी हरदोई अशोक कुमार मीना ने सीओ व एसएचओ संग एसओजी लगा दी। सीसीटीवी फुटेज ने पूरी घटना साफ कर दी। कब युवती को फैक्ट्री ले जाया गया ? कब फुरकान संग युवती फैक्ट्री से निकली ? रास्ते में कई जगह फुरकान के साथ रीतू नजर आयी। हालांकि, रीतू के घरवालों को गाँव निवासी इकबाल पर शक था। फतेहगढ़, शाहजहाँपुर, सोनभद्र, बरेली में जरायम की दुनिया के खलनायकों का एनकाउंटर करने को लेकर मीडिया सुर्खियों में रह चुके अशोक कुमार मीना के एक्टिवमोड ने समय रहते घटना खोल दी। रेप मर्डर कांड का असली विलन फुरकान अब सलाखों के पीछे है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, बुधवार में यमुना एक्सप्रेस वे पर घेराबंदी के दौरान फुरकान ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सिपाही घायल हो गया है। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में फुरकान के दोनों पैरों में गोली लगी हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp