न्यू ईयर जश्न मने कानूनी दायरे में ! नये साल सेलिब्रेशन के दौरान यूपी में हुड़दंग-स्टंटबाजी, अश्लीलता पे होगा नजीर वाला एक्शन ! हर्ष फायरिंग हुई तो आयोजकों संग पुलिस जिम्मेदारों पर होगी बड़ी कार्रवाई : डीजीपी राजीव कृष्ण
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। न्यू ईयर जश्न के बहाने अश्लीलता, हुड़दंग, गुंडागर्दी या फिर स्टंटबाजी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। कानून के दायरे में रहकर सामाजिक मर्यादाओं का पालन करते हुए प्रदेशभर में न्यू ईयर 2026 सेलिब्रेट किया जाए। 31दिसंबर 2025 की विदाई पार्टियों व न्यू ईयर 2026 सेलिब्रेशन पार्टियों को लेकर किसी भी आयोजन में यदि हर्ष फायरिंग की घटना प्रकाश में आई तो आयोजकों के साथ ही विभागीय जिम्मेदारों पे कठोर एक्शन लिया जायेगा। यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने कड़े तेवर दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरेट, जोन, रेंज व जनपद प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किये हैं। न्यू ईयर को लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण एक्शनमोड में हैं। राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, गोरखपुर, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, बरेली, आगरा, प्रयागराज समेत सूबे के तमाम इलाकों में बुधवार रात 31 दिसम्बर 2025 की विदाई व न्यू ईयर 2026 के स्वागत के लिए प्रमुख होटल, क्लब, मॉल व विभिन्न स्थानों पे प्रोग्राम आयोजित किये जा रहे हैं। डीजीपी ने कहा है कि सभी जगह कड़े सुरक्षा बन्दोबस्त हों। आयोजन स्थलों पे नियमानुरूप क्राउड हो। अग्नि सेफ्टी उपकरण हों। नियत टाइम तक ही निर्धारित मानकों के मुताबिक सभी प्रोग्राम हों। ट्रेफिक रूल्स का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाए। न्यू ईयर के पहले दिन प्रदेश के विभिन्न मंदिरों पे भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। मंदिरों पे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। क्राइम कण्ट्रोल, महिला सुरक्षा के दृष्टिगत लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिले, कमिश्नरेट में होटलों, क्लबों, मॉलों, पार्को, स्कूल कॉलेजों, सिनेमा हॉलों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, सूनसान स्थानों, क्राइम हॉटस्पॉट पे अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यूपी 112 पीआरबी लगातार मूवमेंट पर रहें। अफसर फील्ड में रहकर फुट पेट्रोलिंग करें। हाल ही में पुलिस मंथन में सीएम योगी ने बार बार कानून का पालन कराने, बेहतर लॉ एंड ऑर्डर की दिशा में निष्पक्ष, कर्मठ हो, धरातल पे काम करने की बात कह पुलिस महकमे के छोटे से लेकर बड़े जिम्मेदारों को जिम्मेदारी का अहसास कराया। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।