नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अतिसंवेदनशील पंचायत चुनाव समेत कई खास टॉपिक पे डीआईजी ने दिए कप्तानों को अहम निर्देश ! क्राइम कंट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का हो शत प्रतिशत अनुपालन

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। अति संवेदनशील पंचायत चुनाव समेत विभिन्न बिन्दुओं पर सोमवार को आईपीएस अजय साहनी ने पीलीभीत, बदायूँ, बरेली तथा शाहजहाँपुर जनपदों की समीक्षा कर खास निर्देश जिम्मेदारों को दिए हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली परिक्षेत्र के डीआईजी अजय साहनी ने माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई, महिला अपराधों से सम्बंधित मामलों, पुरस्कार घोषित अपराधियों के साथ साथ वांछित, वारंटी अभियुक्तों पर हुए एक्शन की समीक्षा की। जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले बिंदुओं को पूरी गंभीरता से लेते हुए समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जघन्य अपराधों हत्या, लूट, डकैती, स्नेचिंग, रेप, किडनैप, वाहन चोरी, पॉक्सो एक्ट, धर्मांतरण और सांप्रदायिक मामलों में हुई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक साहनी ने क्राइम कंट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर के बाबत शासन की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी ने एसएसपी बरेली अनुराग आर्य, पुलिस कप्तान पीलीभीत अभिषेक यादव, एसएसपी बदायूँ डॉ ब्रजेश सिंह, एसपी शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी को निर्देश दिए हैं कि लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण हो। गुंडा अधिनियम, गौवध निवारण अधिनियम, सशस्त्र अधिनियम व गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत चारों जिलों में हुई कार्यवाही के अलावा टॉप टेन अपराधियों, मफरूर अपराधियों, रजिस्टर्ड हुए गैंग व थानावार हिस्ट्रीशीट की स्थिति की भी रेंज प्रभारी ने समीक्षा की है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp