नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

मौनी अमावस्या से पहले फील्ड में योगी सरकार के अफसर : एडीजी रेलवेज प्रकाश डी ने रेलवे स्टेशनों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था परखीं ! आईजी व एसपी संग की समीक्षा बैठक

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। मौनी अमावस्या स्नान के मौके पर प्रयागराज माघ मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के बीच शनिवार को यूपी के एडीजी रेलवेज प्रकाश डी ने प्रयागराज का दौरा किया। एडीजी ने जीआरपी की सुरक्षा व्यवस्था परखीं। सुरक्षा बन्दोबस्त से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पे स्थानीय जिम्मेदारों को तगड़े दिशा निर्देश दिए। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवेज प्रकाश डी ने आईजी रेलवे प्रयागराज एन कोलांची, एसपी रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के साथ ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ अधिकारियों संग छिवकी, नैनी रेलवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था व यात्री सुविधाओं से संबंधित तैयारियों की जीआरपी चीफ ने समीक्षा की। इंस्पेक्शन के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रवेश द्वार, निकास मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया, होल्डिंग एरिया तथा पैदल आवागमन मार्गों का एडीजी ने अवलोकन किया। होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए पर्याप्त स्थान, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता एवं उद्घोषणा प्रणाली को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए आईपीएस प्रकाश डी ने स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कायम किया। श्रद्धालुओं की यात्रा से संबंधित समस्याओं, सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बाबत जानकारी ली। जीआरपी अफसरों को एडीजी ने निर्देशित किया है कि यात्रियों से संवेदनशील, विनम्र व्यवहार किया जाए। भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत बैरिकेडिंग, क्यू मैनेजमेंट, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की सतत मॉनिटरिंग, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती को प्रभावी रखने के निर्देश दिए हैं। नैनी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले एसआई बृजेश कुमार तिवारी को एडीजी ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सुरक्षा तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में एडीजी ने समन्वय नीति पर जोर दिया। प्रकाश डी बोले कि रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ समेत अन्य सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर माघ मेला 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु अनुकूल बनायें। एडीजी ने सख्त तेवर अख्तियार करते हुए कहा है कि किसी स्तर पे लापरवाही नहीं चलेगी। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp