Tuesday, 13-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

डीजी पीसी मीना की बड़ी पहल : डिस्ट्रिक्ट जेल लखनऊ में मनोसामाजिक सेवा केंद्र का किया आगाज ! हाल ही में इंटर-स्टेट ट्रेनिंग प्रोग्राम जैसा सफल आयोजन कराया बेहतर सम्पन्न

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। डिस्ट्रिक्ट जेल लखनऊ में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य, कल्याण, पुनर्वास एवं समाज में पुनर्समावेशन सुदृढ़ करने की मंशा के तहत राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय लखनऊ के सहयोग से ‘मनोसामाजिक सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने नव स्थापित केंद्र का डीआईजी कारागार लखनऊ परिक्षेत्र डॉ रामधनी समेत अन्य जिम्मेदारों की मौजूदगी में रिबन काटकर एवं शिलान्यास कर शुभारंभ किया। केंद्र का उद्देश्य बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहयोग, मनोसामाजिक परामर्श, भावनात्मक सहायता तथा पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा में पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों ने उपस्थित बंदियों को केंद्र की सुविधाओं, उद्देश्यों के बाबत विस्तृत रूप से बताया। समारोह में वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके जायसवाल, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, सुनील दत्त मिश्रा, अभय शुक्ला सहित कारागार विभाग के अन्य अफसरों संग राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के दीपेन्द्र सिंह, शक्ति प्रकाश, देविका राजे उपस्थित रहीं। केंद्र उद्घाटन के बाद महानिदेशक पीसी मीना ने जिला कारागार के अस्पताल वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती बंदी मरीजों से संवाद कायम किया। डीजी मीना ने चिकित्साधिकारी से बंदियों के स्वास्थ्य एवं उपचार व्यवस्था को लेकर पूरी जानकारी ली। महानिदेशक ने बंदी मरीजों को फल वितरित किए हैं। यहाँ के बाद महानिदेशक मीना ने महिला बैरक का भ्रमण कर महिला बंदियों से बात की। डीजी ने महिला बंदियों की समस्यायें जानीं। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को भी मीना ने फल वितरित किए। दरअसल, कारागारों में ये पहल सुरक्षा एवं अनुशासन के साथ साथ बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य, मानवीय गरिमा, कल्याण और प्रभावी पुनर्वास को प्राथमिकता देने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम है। हाल ही में कारागार प्रशासन में बेहतर कार्यप्रणालियों पर तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराया गया था। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व डीजी जेल एसएन साबत ने डीजी जेल पीसी मीना व विभिन्न राज्यों के कारागार अफसरों की मौजूदगी में विशेष प्रशिक्षण समारोह का समापन बतौर चीफ गेस्ट किया था। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp