नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

होटल रेडिसन ग्रुप ने अपना नया मीडिया लाइजनिंग ऑफिसर बनाया अमित को ! नये एमएलओ की बड़ी पहल : न्यू ईयर पर होटल रेडिसन ग्रुप करेगा मीडिया जगत की हस्तियों को सम्मानित

धर्मेन्द्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ(धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। होटल रेडिसन ग्रुप के एमडी महताब सिद्दीकी ने अमित शर्मा को होटल रेडिसन ग्रुप का नया मीडिया लाइजनिंग ऑफिसर बनाया है। जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज को ये जानकारी होटल रेडिसन ग्रुप के एमडी महताब सिद्दीकी ने दी है। अमित शर्मा दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा से पिछले कई सालों से जुड़े हैं। पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय गतिविधियों को देखते हुए अमित को ये नयी जिम्मेदारी मिली है। आज सोमवार से अमित ने नयी जिम्मेदारी संभाल ली। होटल रेडिसन ग्रुप की ओर से अमित को लग्जरी कार और होटल में वातानुकूलित रूम आदि सुविधायें दी जायेंगी। अमित रेडिसन ग्रुप के मुंबई, बेंगलुरु, गोवा और बरेली के सभी होटलों के मीडिया लाइजनिंग ऑफिसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अमित को नये मुकाम की शुभकामनायें दी हैं। वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा ने कहा है कि होटल रेडिसन ग्रुप ने अमित को नई जिम्मेदारी सौंप कर पूरे पत्रकार समाज का सम्मान किया है। इस बीच, अमित ने कहा है कि नई जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे। अमित ने बताया कि जल्द ही होटल रेडिसन बरेली में मीडिया जगत के सभी जिम्मेदारों के साथ चाय पर चर्चा के जरिये नयी जिम्मेदारी में सहयोग के लिए आभार प्रकट करेंगे। साथ ही मीडिया जगत के तमाम चेहरों को न्यू ईयर पर सम्मानित भी किया जाएगा।(जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp