बरेली बवाल के मुख्य साजिशकर्त्ता तौकीर रजा को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के कड़े तेवर, बेल खारिज ! सिर तन से जुदा नारे पे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ! भारत की संप्रभुता, अखंडता के लिए गंभीर खतरा है सिर तन से जुदा का नारा ! बरेली का अमन चैन बिगाड़ने वाले तौकीर समेत सभी बवालियों को असरदार सजा दिलाने के लिए घनघोर विवेचनात्मक कार्यवाही जारी ! हाईकोर्ट तक हो रही खूब पैरवी
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के बरेली बवाल मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त एवं नजीर पेश करने वाला कदम उठाया है। हाईकोर्ट ने बरेली बवाल के मुख्य साजिशकर्त्ता आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सिर तन से जुदा नारे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने बड़े स्पष्ट तौर पर कहा है कि सिर तन से जुदा नारा भारत की संप्रभुता, अखंडता के लिए गंभीर खतरा है। इस्लाम धर्म में इस हिंसक नारे की कहीं कोई जगह नहीं है। 26 सितम्बर को तौकीर रजा खां की अपील पे बरेली शहर में कई स्थानों पर जुटी भीड़ ने सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ जमकर उपद्रव किया था। जुमे की नमाज बाद हिंसा पे उतरी भीड़ ने पथराव फायरिंग, तोड़फोड़ करने के साथ ही फोर्स पर हमला कर कई वर्दी वाले घायल कर दिए। धारा 163 का खुला उल्लंघन करते हुए पब्लिक प्रॉपर्टी व प्राइवेट प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया। इतने बड़े उपद्रव के बीच तौकीर रजा खां ने वीडियो जारी कर बवाल को और भी बढ़ावा दिया। मामले में एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देशन में एसआईटी टीम ने एसपी सिटी मानुष पारीक के पर्यवेक्षण में तौकीर समेत बरेली बवाल के सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता प्रमाण जुटाते हुए दमदार विवेचनात्मक कार्यवाही कीं। बरेली का सुख चैन भंग करने के प्रमुख आरोपी तौकीर व अन्य सभी को नजीर बनने जैसी सजा दिलाने को खूब अदालती पैरवी जारी है। कानूनी हंटर से बचने को तौकीर सहित बरेली बवाल के कई आरोपियों ने गलत तथ्य दर्शाते हुए बेल कराने की कोशिश की। तौकीर की बेल अप्लीकेशन काफी सख्त टिप्पणी के साथ खारिज कर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जो नजीर पेश की है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पे हाईकोर्ट के इस सख्त कदम की जमकर सराहना हो रही है। 26 सितम्बर में बरेली में हुई घटना के दौरान पुलिस प्रशासन ने काफी तेजी से लॉ एंड ऑर्डर संभाला। हाईकोर्ट ने भी 26 सितम्बर में पुलिस प्रशासन की कुशल सक्रियता को सराहा है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही बरेली के पुलिस प्रशासन की तारीफ कर चुके हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।