ट्रक में ठूंसकर ले जाई जा रही थीं करीब 12 भैंसें, एक की मौत; लापरवाही पर दरोगा-सिपाही निलंबित
जगत पाल यादव
बदायूं (जे.आई.न्यूज़) जनपद के थाना सहसवान क्षेत्र के तकिया बाजार में 3 सितंबर 2026 को ट्रक में करीब 12 भैंसों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना में एक भैंस की मौत होने की बात भी सामने आई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृत भैंस को पुलिस द्वारा जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर दफन कराया गया। इसी दौरान ट्रक संख्या UP38T0927 का चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
प्रकरण में ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक बलवीर सिंह एवं कांस्टेबल गौरव पंवार पर अपने कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप लगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई के बाद फरार ट्रक एवं चालक की तलाश जारी हैं।