बदायूं में ब्लड स्टोरेज यूनिटों का औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण
बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें जनपद में रक्त भंडारण सुविधाओं को बेहतर और मानकों के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने जिला महिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली की ब्लड स्टोरेज यूनिटों का निरीक्षण किया।
औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने दिनांक 01 सितंबर 2026 को जिला महिला चिकित्सालय, बदायूं में ब्लड स्टोरेज यूनिट के नवीन लाइसेंस के संबंध में निरीक्षण किया। इस ब्लड स्टोरेज यूनिट की क्षमता 30 यूनिट होल ह्यूमन ब्लड (Whole Human Blood) रखने की है।
वहीं, दिनांक 02 सितंबर 2026 को औषधि निरीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली, जनपद बदायूं में ब्लड स्टोरेज यूनिट के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए निरीक्षण किया। यहां स्थित ब्लड स्टोरेज यूनिट की क्षमता 10 यूनिट होल ह्यूमन ब्लड (Whole Human Blood) है।
निरीक्षण के दौरान ब्लड स्टोरेज यूनिटों से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं एवं लाइसेंस प्रक्रिया के मानकों का अवलोकन किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में यह निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।