नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

आईपीएस मुनिराज गोबू संग एनकाउंटर कर चुके आईपीएस अशोक मीना खनन माफियाओं पे कहर बनकर टूटे ! बड़े पैमाने पर लापरवाहों पे गाज गिराने के बाद एक्शनमोड में सोनभद्र कप्तान

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। बीच बाजार लूट करने वाले बदमाश का बरेली में तैनाती के दौरान आईपीएस मुनिराज गोबू की अगुवाई में एनकाउंटर करने वाले 2015 बैच के आईपीएस अशोक मीना 12 सितम्बर की घटना के बाद एक्शनमोड में हैं। खनन माफियाओं व उनके गुर्गों पर मीना अब कहर बनकर टूट पड़े हैं। सोनभद्र जनपद के रोबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत लोढ़ी बैरियर पे 12 सितम्बर की रात चेकिंग के दौरान अवैध खनन के आरोपी कुछ ट्रक चालकों ने अपने आकाओं की सरपरस्ती में ट्रक चढ़ाकर खनिज पर्यवेक्षक योगेश शुक्ला को मारने की कोशिश की। पथराव कर पुलिस ने ट्रक रोकने का प्रयास किया था। घटना के बाद लापरवाही के चलते सोनभद्र कप्तान ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। एसएचओ रोबर्ट्सगंज को लाइन हाजिर व लोढ़ी बैरियर पे तैनात पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करते हुए जिलेभर में 6 माह व सालभर से तैनात 13 थानेदारों व 14 चौकी प्रभारियों के तबादले कर दिए। कई थानेदार, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर किये गए। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत पुलिस कप्तान अशोक मीना ने खनन माफियाओं की 3 करोड़ 35 लाख से ज्यादा की संपत्ति गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत जब्त की। अब तक खनन मामलों में 213 एफआईआर दर्ज हुईं हैं जबकि 505 की गिरफ्तारी की गयी है। पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश के चलते 123 खनन मामलों के आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। 6 खनन माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट और 14 खनन माफियाओं पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के साथ ही चार खनन माफियाओं की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp