नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

तेज रफ्तार आ रहे कैंटर ने खड़े कैंटर में मारी टक्कर एक की मौत

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें घटना बदायूं मेरठ हाईवे दहगवां के पास की है गुरुवार को दो कैंटरों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान वसीम (25 वर्ष) पुत्र निजाकत, निवासी ग्राम उघैनी, थाना अलापुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वसीम अपने कैंटर का पंचर बनवा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए दूसरे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि वसीम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में  कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

whatsapp whatsapp