नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे बरेली ! बीजेपी एमएलए डॉ श्याम बिहारी लाल के घर जाकर परिजनों से मिले, विधायक के निधन पे जताया गहरा शोक ! कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे सीएम दौरे के दौरान ! कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने दिवंगत विधायक को दी श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरेली पहुंचे। दिवंगत बीजेपी एमएलए डॉ श्याम बिहारी लाल के निधन पर सीएम ने बरेली शहर में उनके घर जाकर अपनी शोक संवेदनायें प्रकट कीं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्याम बिहारी लाल के घर पत्नी, बेटे समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, धर्मपाल सिंह, डॉ अरुण सक्सेना समेत अन्य जनप्रतिनिधि, बीजेपी लीडर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पे एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, मंडलायुक्त बरेली मंडल भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य आदि पुलिस प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान दिवंगत बीजेपी एमएलए के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस बीच, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने फरीदपुर विधानसभा के दिवंगत बीजेपी एमएलए श्याम बिहारी लाल के निधन पर गहरा शोक जताया है। शुक्रवार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल होने के बाद श्याम बिहारी लाल की तबियत अचानक बिगड़ गयी थी। आनन फानन डॉ श्याम बिहारी लाल को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में डॉ श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार में ही निधन हो गया। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp