Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सीओ यशपाल सिंह के नेतृत्व में एसीओ की बड़ी कार्यवाही! प्रधानाध्यापिका को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप

रिपोर्ट - अजय रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़): भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली जोन के पुलिस उपाधीक्षक यशपाल सिंह के पर्यवेक्षण में बरेली यूनिट ने  बड़ी कार्यवाही की है। बरेली की एंटी-करप्शन ऑर्गनाइजेशन की टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग की प्रधानाध्यापिका को 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। ठेकेदार की शिकायत पर बरेली युनिट ने ट्रैप कर यह कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार बिथरी चैनपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय म्यूड़ी खुर्द में ठेकेदार राजकुमार के द्वारा निर्माण कार्य कराया गया था, इसमें प्रधानाध्यापिका ठेकेदार से  एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रही थीं, वह ठेकेदार पर इसके लिए लगातार दबाव बना रही थी, इससे परेशान होकर राजकुमार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली में लिखित शिकायती पत्र दिया। इसके बाद ठेकेदार द्वारा प्रधानाध्यापिका को 50 हजार रुपए दिए गए, जैसे ही प्रधानाध्यापिका ने रुपए हाथ में पकड़े, तभी एसीओ की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और प्रधानाध्यापिका पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत संबंधित थाना पर मुकदमा दर्ज कराया है। एसीओ की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

whatsapp whatsapp