नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

नगर कुंवरगांव:श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

 facebook     whatsapp    

जे.आई.न्यूज: -

बदायूँ समाचार/अमन रस्तोगी । 

नगर कुंवरगांव में तिरपौलिया तिराहे के निकट स्थित गायत्री शक्ति पीठ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार देर शाम को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे।वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री अमित मोहन व्यास जी महाराज ने बताया कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। भागवत कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। कथा वाचक ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया।कथा आयोजक राधा पोरवाल एवं पोरवाल परिवार द्वारा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp