*कोतवाली बिसौली पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता के साथ हुई साइबर ठगी में कुल 83,400/-रु0 की धनराशि बैंक में होल्ड कराते हुए करायी गयी वापस*
बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में थाना बिसौली साइबर हेल्प डेक्स पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणो को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसके क्रम में पीडित/शिकायतकर्ता वशीर अहमद पुत्र अमीर धरती नि0 ग्राम फतेहपुर वीरमपुर थाना बिसौली जनपद बदायूँ के साथ वर्ष 2025 में भिन्न तिथियो मे कुल 83,400 रूपये की साइबर ठगी की गयी थी। पीडित/शिकायतकर्ता द्वारा MHA के नेशनल साइबर क्रइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) तथा टोल फ्री नं0 1930 पर अपनी शिकायतें दर्ज करायी गई । जिसमें थाना बिसौली पर साइबर हेल्प डक्से पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणो द्वारा साइबर सेल जनपद बदायूँ की मदद से त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की कुल धनराशि 83400 रूपये को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज कराते हुये तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित करायी गई। उपरोक्त शिकायतकर्त को पैसे वापस आने के सम्बन्ध में द्वारा दूरभाष सूचना दी गई।
*पीडित/शिकायतकर्ता वशीर अहमद पुत्र अमीर निवासी ग्राम फतेहपुर वीरमपुर थाना बिसौली जनपद बदायूँ कुल वापस करायी गई धनराशि 83400 रूपये। जिसे पाकडर शिकायतकर्ता के चेहरे पर खुशी झलक आई।
आपको बता दें साइबर फ्राड का कारण अधिकांश शिकायते आधार कार्ड अपडेट होने या गांव गांव में KYC कराने के उपरान्त विभिन्न बैंक खातो से पैसे निकालना पाया गया है।
*साईबर हेल्प डेक्स टीम के सदस्य-*
1. प्र0नि0 हरेन्द्र सिंह थाना बिसौली जनपद बदायूँ
2. उ0नि0 तिलकराम थाना बिसौली जनपद बदायूं
3. कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए मोहम्मद याकूब थाना बिसौली जनपद बदायूँ
4. आरक्षी1632 आशीष कुमार थाना बिसौली जनपद बदायूँ
*साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानीः-*
* लोन/गेम एप केमकडजाल सेबचें
* पैसेकेलालच मेंअपना अकाउण्ट एवं सिम कार्ड किसी को न दें।
किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बताये गये किसी एप को डाउनलोड न करें, साइबर अपराधियो द्वारा Whatsapp स्क्रीनशेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर अपका फोन एक्सेस करके उसका गलत उपयोग किया जा सकता है।
गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने से बचे। साइबर अपराधियों द्वारा गूगल पर विभिन्न कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड किये गये हैं. अतः किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालने के लिए हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ही निकालें।
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेन्ड रिक्वेस्ट / वीडियो कॉल एक्सेप्ट न करें। साइबर अपराधियों द्वारा लोगो को सोशल साइट पर आनलाइन चैट कर सेक्सुअली उकसाकर उनका न्यूड वीडियो रिकार्ड कर ब्लैकमेल किया जाता है। अतः सोशल मीडिया पर हमेशा सावधान रहें।
किसी भी दशा में अपना व्यक्तिगत विवरण किसी अनजान के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आने वाले विज्ञापनों से खरीदारी में हमेशा सावधान रहें।
* ठगी का शिकार होने पर अपने नजदीकी थाने की साइबर सेल पर तत्काल संपर्क करें अथवा भारत सरकार द्वारा जारी नंबर 1930 पर कॉल करें । किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम से सम्बन्धित आनलाइन शिकायत भारत सरकार द्वारा जारी अनलाइन नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.inके माध्यम से करें।