Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

तन्मय के टैलेंट को सैल्यूट : सतर्कता से टली घटना ! एडीजी रमित शर्मा ने एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी सिटी मानुष पारीक संग तन्मय का किया उत्साहवर्धन ! जोन मुख्यालय बरेली में तन्मय हुए सम्मानित ! पंकज श्रीवास्तव का अलंकरण समारोह भी हुआ आयोजित

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के बरेली शहर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर परिवार से 6 लाख की ठगी करने का प्रयास विफल कर मीडिया सुर्खियों में आये आठवीं कक्षा के छात्र तन्मय की सतर्कता की हर तरफ तारीफ हो रही है। शुक्रवार को एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने एसएसपी अनुराग आर्य संग कार्यक्रम आयोजित कर जोन मुख्यालय बरेली में तन्मय एवं उनके माता पिता का सम्मान किया। तन्मय की सतर्कता एवं उच्च कोटि की बौद्धिक क्षमता की सराहना करते हुए भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। एडीजी एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से उपहार देकर तन्मय को सम्मानित किया। दरअसल, छह अप्रैल को जनपद बरेली के थाना प्रेमनगर इलाका निवासी परिवार से साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर 6 लाख रुपये की ठगी करने की कोशिश की। पूरे घटनाक्रम में अज्ञात कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए आतंकवादी संगठन से परिवार का संपर्क होने का डर दिखाया। फर्जी कोर्ट वारंट के जरिये मानसिक दबाव बनाया। दहशतपूर्ण माहौल में परिवार के होनहार बेटे तन्मय ने सूझबूझ, साइबर जागरूकता का बड़ा उदाहरण पेश किया। समय रहते तन्मय ने पहचान लिया कि साइबर फ्रॉड कॉल है। तन्मय ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जागरूकता सतर्कता के चलते अपने माता-पिता को ठगी का शिकार होने से बचा लिया। सम्मान समारोह में एडीजी व एसएसपी ने उपहार स्वरुप ड्रॉइंग बोर्ड, कलर्स व चॉकलेट देकर तन्मय को सम्मानित किया। तन्मय की सूझबूझ की प्रशन्सा कर उत्साहवर्धन किया गया। छात्र तन्मय की तरफ से बरेली जोन में बाल साइबर सुरक्षा एंबेसडर के रुप में साइबर जागरुकता के लिए ड्रॉइंग बोर्ड पर जो भी चित्र, कलाकृति बनाई जायेगी उसको बरेली ऑफिसीयल मीडिया हैंडल्स के द्वारा पोस्ट किया जायेगा। पुलिस अफसरों ने कहा है कि तन्मय की सतर्कता बताती है कि जागरूकता उम्र की मोहताज नहीं होती। बरेली घटना ने साबित किया है कि बच्चे की समझदारी पूरे परिवार की सुरक्षा बन सकती है। सम्मान समारोह के दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ट्रेफिक मोहम्मद अकमल खान, एडिशनल एसपी पंकज श्रीवास्तव, स्टॉफ ऑफिसर जोन धर्मेंद्र रॉय, सीओ आशुतोष शिवम, सीओ एलआईयू विजय राना समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे। इस बीच, सीओ से एडिशनल एसपी बने पंकज श्रीवास्तव का अलंकरण समारोह भी जोन मुख्यालय में आयोजित हुआ। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp