नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अवैध मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, लाखों रुपए की दवाई जब्त

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूँ(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में शुक्रवार दिनांक 26 दिसंबर 2025 को औषधि विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई प्राइमरी स्कूल के सामने स्थित शमशेर खान की मार्केट में संचालित एक मेडिकल स्टोर पर की गई।

छापे के दौरान मेडिकल स्टोर के काउंटर पर एक व्यक्ति एलोपैथिक औषधियों का विक्रय करता पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहे आलम पुत्र समीम खान, निवासी ग्राम छीतरपुर महरोला, पोस्ट-अल्लाहपुर समसपुर, थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूँ बताया तथा स्वयं को मेडिकल स्टोर का स्वामी बताया।

जांच के दौरान मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं भंडारित पाई गईं। जब औषधि विक्रय से संबंधित लाइसेंस और क्रय-विक्रय के बीजक मांगे गए तो स्टोर संचालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने स्वीकार किया कि उसके पास औषधि विक्रय का कोई लाइसेंस नहीं है।

औषधि विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कृत्य औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा नियमावली 1945 की धारा 18(सी)/27 का स्पष्ट उल्लंघन है। मौके पर मौजूद एलोपैथिक दवाओं में से 04 संदिग्ध औषधियों के नमूने संग्रहित कर उन्हें राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा गया है।

शेष सभी एलोपैथिक दवाओं को प्रपत्र-16 में अंकित कर बोरों में भरकर सील किया गया। जब्त की गई दवाओं की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,17,458.43 रुपये बताई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp