एक बार फिर लॉ एंड ऑर्डर मोड में पुलिस महकमा : विभिन्न इवेंट्स को लेकर एडीजी की पुलिस लाइन में मीटिंग, डीआईजी की पैदल गस्त ! कानून व्यवस्था से खिलबाड़ का मतलब तगड़ा एक्शन
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, उर्स ए आला हजरत, बारावफात व श्रीगंगा महारानी शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्टमोड पर है। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा ने जनपद बरेली का रूख किया। नौ जिलों की पुलिस के मुखिया रमित शर्मा ने पुलिस लाइन बरेली में पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी, एसएसपी जनपद बरेली अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक के साथ लॉ एंड ऑर्डर सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण बैठक की। आयोजकों व शांति समिति के जिम्मेदारों संग सुरक्षा व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर के बाबत विभिन्न बिन्दुओं पे पुलिस महकमे के आला अफसरों ने चर्चा की। जैसा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साफ कर चुके हैं कि त्योहारों पर कहीं कोई नई परंपरा नहीं पड़ने पाये। निर्धारित मानकों के मुताबिक, पर्व और त्योहारों के साथ ही तमाम आयोजन सम्पन्न हों। प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आला अफसरों ने आयोजकों से कहा है कि पारंपरिक तरीके से अपने आयोजन मनायें। नई परम्परा किसी भी हाल में ना पड़नी पाए। ऐसी कोई भी स्थिति उत्पन्न ना हो, ताकि कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी होने पाए। अपील की गयी है कि आयोजनों के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया जाये। इसी के साथ आला अफसरों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या फिर अव्यवस्था उत्पन्न करने, अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्व कानूनी शिकंजे से कतई नहीं बच सकेंगे। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जायेगा। उर्स ए आला हजरत और श्रीगंगा महारानी शोभायात्रा जैसे खास इवेंट्स एक साथ पड़ने की संवेदनशीलता ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने मातहतों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी पूरी संवेदनशीलता के साथ की जाए। ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही, लापरवाही नहीं होनी चाहिए, वरना लापरवाह जिम्मेदार कार्रवाई को तैयार रहें। पुलिस प्रशासन ने जनपद बरेली के सभी नागरिकों से अपील की है कि सभी इवेंट्स आपसी भाईचारे, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें। किसी भी तरह की अफवाहों पर आम जनता बिल्कुल भी ध्यान ना दे। यदि इवेंट्स के दौरान किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न होती है या फिर कोई घटना अथवा मामला संज्ञान में आता है तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित किया जाए। इस बीच, पुलिस लाइन की मीटिंग के बाद बरेली परिक्षेत्र के डीआईजी अजय साहनी ने एसएसपी बरेली अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ट्रेफिक अकमल खान, सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव, एसएचओ कोतवाली अमित पाण्डेय संग संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, उर्स ए आला हजरत, बारावफात, श्रीगंगामहारानी शोभायात्रा जैसे आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विभिन्न आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही साथ प्रदेश शासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तमाम स्थानों पर निकलने वाली शोभायात्राओं और विभिन्न मंदिरों में होने वाले आयोजनों को बेहद गंभीरता से लेते हुए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय को दिए हुए हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।