नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

चार्ली टाइगर ... एक मैसेज .. और बीच सड़क छेड़छाड़ करने वाले शोहदों का तगड़ा ट्रीटमेंट ! लंगड़ाते हुए बोले सभी बहनें हमारी बहनें ..... अब नो गुंडई

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। साहब, हमें माफ कर दो। गलती हो गयी। ऐसी गलती हम कभी नहीं करेंगे। सभी बहनें हमारी बहनें हैं। ये माफीनामा बदायूँ जिले के उन शोहदों का है, जिन्होंने सप्ताहभर पहले बरेली शहर के कैंट इलाके में युवती से छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ भी दुस्साहसिक तरीके से। बाइक से पीछाकर बीस अगस्त को घटना कारित की गयी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने एसपी सिटी मानुष पारीक को पूरे प्रकरण में असरदार एक्शन लेने में लगाया। टाइगर ने दो टीमें शोहदों की तलाश में जुटायीं। लगातार पूरे मामले में कार्रवाई की खुद मॉनिटरिंग की। मंगलवार को शोहदों की बाइक ट्रेस करने के साथ ही पुलिस के हाथ शोहदों के गिरेबान तक जा पहुंचे। बरेली शहर पुलिस के टाइगर आईपीएस मानुष पारीक की अगुवाई में पुलिस टीमों ने शोहदों का पुलिसिया तौरतरीके से तगड़ा इलाज किया। हवालात की हवा खाते ही बीच रोड गुंडई करने वाले शोहदों की अकड़ कुछ ही देर में काफूर हो गयी। कानूनी शिकंजे में आते ही शोहदों की बार बार एक ही रट कि साहब हमें माफ कर दो। बहुत बड़ी गलती हो गई। अब कभी ऐसी गलती नहीं होगी। सभी बहनें हमारी बहनें हैं। यूपी पुलिस ने मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली कैंट इलाके में युवती से छेड़छाड़ करने वाले बदायूं जनपद अंतर्गत वजीरगंज इलाके के रहने वाले शोएब और आसिफ को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मजहबी कार्यक्रम से लौटते वक्त शोहदों ने घटना को अंजाम दिया था। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp