कोतवाली प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह को बजरंग दल व पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने किया सम्मानित
रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद
बदायूं (जे०आई०न्यूज) बताते चलें विगत दिनों सहसवान थाना क्षेत्र में गौकशी की एक घटना हो गई थी जिसमें घटना करने वाले चार गौ तस्करों को मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा था
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर स्वयं गौकशी की घटना की कर रहे थे जांच।
प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर ने गौकशी की घटना का दो ही दिन में सफल अनावरण करते हुए चार गौतस्करों को जेल भेजा था।
जिससे खुश होकर और कोतवाली की प्रशंसा करते हुए और घटना का सफल अनावरण करने के लिए पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा व राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने कोतवाली प्रभारी राजेंद्र बहादुरसिंह को शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।