नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

डीएम बदायूँ व एसएसपी बदायूँ द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली/धनतेरस के दृष्टिगत विभिन्न आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें आज दिनाँक 15.10.2025 को जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रुप से मय पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहार दीपावली/धनतेरस के दृष्टिगत शहर क्षेत्रान्तर्गत घोंचा पुलिस आतिशबाजी गोदाम,एचपी फिल्ड दातागंज रोड आतिशबाजी दुकानें एवं उझानी क्षेत्रान्तर्गत पारस आतिशबाजी गोदाम का निरीक्षण किया गया तथा दुकानदारों को शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और दुकान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए । निरीक्षण के दौरान, दुकानों में आग बुझाने के उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा मानकों का अनुपालन और अनुज्ञापत्रों की वैधता की गहनता से जांच की गई । दुकान संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें, आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण सुनिश्चित करें और किसी भी तरह का अतिक्रमण न करें। इस संयुक्त कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और भविष्य में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार व एसडीएम सदर मोहित कुमार,नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल,क्षेत्राधिकारी नगर  रजनीश कुमार उपाध्याय,सीएफओ राम राजा व प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन्स एवं प्रभारी निरीक्षक उझानी नीरज कुमार तथा अन्य अधि0गण/कर्म0गण मौजूद रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp